back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फतेहपुर : ग्रामसभा की पहली बैठक सम्पन्न, समितियों का किया गठन

– सभी समिति के सदस्यों को दिए गए आवश्यक निर्देश फतेहपुर, 27 मई (हि.स.)। जिले में गुरुवार को देवमयी विकासखण्ड के ग्रामसभा कौड़िया में नवनिर्वाचित सदस्यों की महिला प्रधान शिवदेवी की अध्यक्षता में पहली बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें कई समितियों का गठन हुआ व विकास से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। देवमई विकासखंड के कौड़िया की पहली बैठक में समिति जल प्रबंधन व पेयजल समिति का अध्यक्ष सुशील कुमार को बनाया गया और इनके साथ सदस्य के रूप में बम्बूरी, रेखा, बालेन्द्र सिंह, हरिश्चंद्र को बनाया गया। स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति का अध्यक्ष श्रीमती शिवकली को बनाया गया। जिन्हें गांव के लोगों को स्वास्थ्य एवं साफ-सफाई के प्रति जागरूक करना है साथ ही प्रशासनिक समिति का भी गठन हुआ जिसके अध्यक्ष के रूप में प्रधान को जिम्मेदारी दी गई। नवनिर्वाचित प्रधान शिवदेवी के साथ कई सदस्यों को शामिल किया गया। इस बैठक में कोविड-19 से बचाव व वैक्सिनेशन पर भी चर्चा की गई। ये भी बताया गया कि जब भी ग्रामसभा में बैठक होगी तो सभी पदाधिकारियों को आना अनिवार्य होगा, अगर कोई सदस्य नहीं आता है तो समिति से उसे हटाया भी जा सकता है। इस बैठक में प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत अधिकारी अरविंद पटेल, ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम रोजगार सेवक अरविंद पाल, प्रधान प्रतिनिधि नरेश यादव, आंगनवाड़ी कार्यकत्री सविता गौतम, आशा बहू सिया जानकी, कोटेदार शिवकुमार, सफाई कर्मी राजनारायण सहित अन्य भी उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/देवेन्द्र

Advertisementspot_img

Also Read:

‘सपा में एक ही जाति का वर्चस्व, हिंदुत्व उन्‍हें पसंद नहीं’, पार्टी से बाहर किए जाने के बाद भड़के पप्पू सिंह

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । उत्‍तर प्रदेश के फतेहपुर में मकबरे में तोड़फोड़ मामले में आरोपी सपा नेता पप्पू सिंह को समाजवादी पार्टी...
spot_img

Latest Stories

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵