back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विकास के बढ़ते कदम : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली में विधायक भरत सिंह चौधरी ने किया अल्ट्रासाउंड मशीन का शुभारंभ। मरीजों को मिली राहत।

Growing steps of development: MLA Bharat Singh Chaudhary inaugurated ultrasound machine at Community Health Center Jakholi. Patients got relief

जखोली विकासखंड मुख्यालय में स्थित सीएचसी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन की वर्षो पुरानी मांग आख़िरकार पूरी हो गयी हैं। अब स्थानीय जनता को

अल्ट्रासाउंड के लिए कही बहार नहीं जाना पड़ेगा। अल्ट्रासाउंड मशीन का शुभारंभ विधायक भरत सिंह चौधरी द्वारा किया गया। विकासखंड मुख्यालय के अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन न होने के चलते स्थानीय मरीजों एंव गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड परीक्षण कराने के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग आना पडता था। जिससे दूर दराज के लोगों को काफी दिक्कतें होती थी। और क्षेत्रीय जनता लम्बे समय से अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने की मांग कर रही थी।

इस मौके पर विधायक भरत चौधरी ने कहा की क्षेत्रवासियों की अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने की जो मांग थी। वो पूरी की गई है। जिसका फायदा क्षेत्रवासियों को विशेषकर गर्भवती महिलाओं को दूर दराज से अल्ट्रासाउंड परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय में आना पडता है। उन्होने हमारी सरकार लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का प्रयास कर रही है। अभी इस क्षेत्र में बहुत सुधार करने की जरूरत है, जिससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले। उन्होने कहा की जल्द ही नये डाक्टर जिले को मिलेंगे जहा डाक्टरों की कमी वहाँ-वहाँ डाक्टरों की तैनाती की जायेगी।

सरकार द्वारा लोक सेवा आयोग से माध्यम से 400 से ज्यादा डाक्टरों का चयन किया गया है, जिनको जल्द जनपदों में दूरस्थ क्षेत्रों में तैनाती मिलेगी। इसके साथ ही जल्द प्रयास रहेगा जखोली सीएचसी में अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ स्थानीय जनता को मिल सके।

इस मौके पर डा. याशमीन, डा. जिज्ञासा, डा. अजय, डा. रुचिका, डा. मनदीप, डा. द्विवेदी, भूपेन्द्र भंडारी, संजयपाल नेगी, पंकज बुटोला, नरेंद्र पंवार, राजेश्वरी नेगी, लखपती भट्ट सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...

Sourav Ganguly की बायोपिक में लीड रोल निभाएगे Rajkummar Rao, शूटिंग भी हुई शुरू

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरभ...

Liquior Price Hike: शराब प्रेमियों को झटका! इस राज्य में अंग्रेजी शराब पर 100 रुपये तक की बढ़ोतरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश में शराब के शौकीनों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵