back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कुशीनगर : कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की दोहरी तैयारी शुरू

– जेई व एईएस (इंसेफेलाइटिस) भी योजना के केंद्र में जल्द शुरू होगी पैरामेडिकल स्टॉफ की ट्रेनिंग कुशीनगर, 27 मई (हि.स.)। जनपद में कोविड-19 के साथ जेई, एईएस (इंसेफेलाइटिस) से निपटने के लिए प्रशासन ने साझा योजना बनाना शुरू कर दिया है। मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल पर लोड न बढ़े इसलिए सीएचसी पर ही संसाधन सहित डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टॉफ व जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। विशेष पीकू वार्ड बनाए जा रहे हैं, ताकि प्रभावित बच्चों को बेहतर इलाज मिल सके। गुरुवार को कसया उच्चीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बताया कि इस कार्य में बड़ी चुनौती मैन पावर की है। इसके लिए शासन से गाइडलाइन आई है। 10वीं, 12वीं व आईटीआई पास युवकों को भर्ती कर उन्हें कार्य अनुसार ट्रेनिंग दी जायेगी। आईटीआई के प्रधानाचार्य को इसके लिए नोडल अधिकारी बना दिए गया है। अन्य जरूरी संसाधनों की व्यवस्था समय पूर्व सुनिश्चित कर ली जायेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि जुलाई में इंसेफेलाइटिस का प्रकोप बढ़ जाता है। सरकार व प्रशासन की पूरी कोशिश है कि सम्भावित दोहरे प्रकोप के अनुरुप दोहरी तैयारी अभी से कर ली जाए। इसके पूर्व डीएम ने सीएमओ डॉ. एनपी गुप्त, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नील कमल व चिकित्सकों से बातचीत कर जल्द योजना के अनुरूप कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने पैथोलॉजी, ओपीडी रूम, कोरोना जांच सैम्पलिंग, संक्रामक रोग नियंत्रण कक्ष, जनरल और सर्जिकल वार्ड, वैक्सीनेशन, ऑपरेशन थियेटर और स्टोर रूम की जांच की। सीएचसी के सभी वार्ड को अपग्रेड करने और स्ट्रेचर की पेंटिंग का भी निर्देश दिया। बच्चों के लिए पांच बेड का पीकू वार्ड बनाने और ऑक्सीजन सप्लाई के लिए पाइप बिछाने के लिए कहा। इसके साथ ही पार्किंग को अन्यत्र शिफ्ट करने को कहा। हिन्दुस्थान समाचार/गोपाल/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵