back to top
24.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तीन नकाबपोश बदमाशों ने पिस्तौल की नोंक पर पेट्रोल पंप से लूटी नकदीश

श्रीगंगानगर, 27 मई (हि.स.)। जिले में घमूडवाली थानांतर्गत मोटरसाइकिल पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने पिस्तौल की नोक पर एक पेट्रोल पंप से कैश लूट लिया। पेट्रोल पंप के सैल्समेन नरेश कुमार ने गुरुवार को दर्ज करायी रिपोर्ट में अज्ञात लोगों पर लूट के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी करतारसिंह और श्रीकरनपुर से डीएसपी सुरेंद्रसिंह राठौड़ दलबल सहित मौके पर पहुंचे। प्राप्त जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप पर सैल्समैन नरेश निवासी सीतासर थाना रतनगढ़ जिला चूरु अकेला था। बीती रात्रि रात करीब 9:45 बजे तीन युवक मोटरसाइकिल पर आए, जिनके चेहरे कपड़ों से ढके हुए थे। युवकों ने मेडिकल इमरजेंसी बताकर मोटरसाइकिल में पेट्रोल डालने को कहा। 499 रुपये का अमाउंट मशीन में फिक्स करके नरेश पेट्रोल भरने लगा। तभी एक युवक ने पीछे से आकर पिस्तौल तान दी और दूसरे युवक ने भी उसे पकड़ लिया। दोनों उसे पेट्रोल पंप के चेम्बर में ले गए। डरा धमका कर मेज की दराज में रखे रुपए तथा खुद उसकी जेब में जितने भी रुपए थे, वह निकाल लिये। पुलिस मामले को लेकर नाकाबंदी कर अपराधियों की खोज खबर में जुटी हुई है। हिन्दुस्थान समाचार/संजय/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी कर दिए हैं। देश के ज्यादातर बड़े...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: सोमवार को करें ये वास्तु उपाय, भोलेनाथ की कृपा से बदलेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार का दिन भोलेनाथ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵