back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आंगनवाड़ी सेविका व सहायिका को उच्च शिक्षा देगी सरकार

छपरा, 24 मार्च (हि.स.)।अब आंगनवाड़ी सेविका व सहायिका को उच्च शिक्षा देगी। इसको लेकर कवायद शुरू कर दी गयी है। आइसीडीएस के डीपीएम वंदना पांडेय ने बताया कि समाज कल्याण विभाग के निदेशक एवं प्रधान सचिव ने इसको लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं के शैक्षिक योग्यता को बढ़ाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं के लिए शैक्षिक योग्यता बढ़ाने के लिए दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से इंटर, स्नातक व स्नातकोत्तर की शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए सभी सीडीपीओ को आवश्यक जानकारी भेजी गई है। उन्होंने कहा कि सेविका- सहायिका इंटर, स्नातक व स्नातकोत्तर करना चाहती हैं। उनके लिए एक बहुत ही अच्छा मौका है। यह कोर्स कर लेने से भविष्य में उन्हें प्रमोशन में काफी सुविधा प्राप्त होगी। हिन्दुस्थान समाचार/गुड्डू

Advertisementspot_img

Also Read:

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं और अभी तक NEET UG 2026 के लिए आवेदन नहीं किया है,...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...