back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

द्रविड़ से धैर्य, ²ढ़ संकल्प का पाठ सीखना चाहते हैं राणा, सकारिया

कोलंबो, 16 जुलाई (आईएएनएस)। श्रीलंका में होने जा रही सीमित ओवरों की सीरीज में भारत की पारी की शुरूआत करने की तैयारी कर रहे बल्लेबाज नितीश राणा और तेज गेंदबाज चेतन सकारिया का कहना है कि वे कोच और पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ से धैर्य और ²ढ़ संकल्प का पाठ सीखना चाहते हैं। घरेलू प्रतियोगिता में दिल्ली और इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रतिनिधित्व करने वाले राणा ने कहा, मैंने सुना है कि एक कोच के रूप में राहुल द्रविड़ खिलाड़ी राहुल द्रविड़ के समान हैं। काश मैं उनके भीतर मौजूद धैर्य का एक प्रतिशत भी हासिल कर पाता – यह मेरे लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सकारिया, जिनके लिए बीते कुछ महीने एक सपने की तरह रहे हैं, ने कहा कि वह द्रविड़ से ²ढ़ संकल्प लेना चाहते हैं। सकारिया ने कहा, मैं जानना चाहता हूं कि उन्होंने ²ढ़ संकल्प के साथ इतना कुछ कैसे हासिल किया। मैं इस प्रक्रिया को सीखना और समझना चाहता हूं। जो उस मानसिकता के पीछे जाता है और उन्हें एक महान खिलाड़ी और दीवार बनाता है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने घरेलू प्रतियोगिताओं में कुछ अच्छे स्पैल फेंके, जिनमें आईपीएल भी शामिल है। वह एक समय रॉयल चैलेंजर्स के नेट बॉलर थे और इस सीजन के लिए राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.2 करोड़ रुपये में खरीदा। –आईएएनएस जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद SRH ने लगाई छलांग, KKR नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका में कौन कहां?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के...

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵