back to top
32.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तमिलनाडु विधानसभा 3 कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव पारित करेगी : स्टालिन

चेन्नई, 26 मई (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन ने बुधवार को कहा कि सरकार राज्य विधानसभा में एक प्रस्ताव लाएगी जिसमें केंद्र सरकार से तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए कहा जाएगा। यहां जारी एक बयान में स्टालिन ने अपनी पार्टी द्रमुक के चुनावी वादे को याद करते हुए कहा कि केंद्र सरकार से तीन कृषि कानूनों को वापस लेने और उसके लिए आवश्यक कानून पारित करने के लिए एक प्रस्ताव पारित करने का वादा किया था। स्टालिन ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों को आंदोलन करते हुए छह महीने बीत चुके हैं। द्रमुक अध्यक्ष स्टालिन ने यह भी कहा कि यह चिंताजनक बात है कि केंद्र सरकार ने इस मुद्दे को सुलझाने के लिए किसानों के साथ रचनात्मक बातचीत करने की कोशिश नहीं की है और न ही तीन कृषि कानूनों को रद्द करने के लिए कदम उठाए हैं। –आईएएनएस आरएचए/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

CJM के आदेश के बावजूद अनुज चौधरी पर FIR नहीं, संभल SP बोले-हम फैसले को चुनौती देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में संभल हिंसा मामले में तैनात तत्कालीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) विभांशु सुधीर...
spot_img

Latest Stories

Nora Fatehi की हॉटनेस ने ढाया कहर, साड़ी में एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन...

Jackky Bhagnani से Shubman Gill ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जान कर रहा जाएंगे हैरान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। क्रिकेटर शुभमन गिल ने मुंबई के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵