back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार: चक्रवात यास के कारण पूर्व मध्य रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन रद्द किया

हाजीपुर (बिहार), 26 मई (आईएएनएस)। चक्रवात यास की संभावना और इसको लेकर सुरक्षात्मक कदम उठाते हुए पूर्व-मध्य रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अस्थायी तौर पर रद्द किया है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बुधवार को बताया कि चक्रवाती तूफान यास की आशंका को लेकर पूर्व मध्य रेलवे ने सुरक्षात्मक रूप से खुलने और पहुंचने वाली कुछ स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अस्थायी तौर पर रद्द कर दिया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा इस मार्ग से होकर गुजरने वाली भी कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है। उन्होंने कहा कि पटना-एणार्कुलम स्पेशल ट्रेन का परिचालन 27 एवं 28 मई को रद्द रहेगा, जबकि पुरी-जयनगर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 27 मई को रद्द रहेगा। इसी तरह जयनगर-पुरी स्पेशल ट्रेन का परिचालन 29 मई को, पटना-पुरी स्पेशल ट्रेन का परिचालन 26 मई को तथा टाटा-दानापुर स्पेशल ट्रेन और दानापुर-टाटा स्पेशल ट्रेन का परिचालन 26 एवं 27 मई को रद्द रहेगा। कुमार ने बताया कि पूर्व मध्य रेल से गुजरने वाली कई स्पेशल ट्रेनें के परिचालन को भी अस्थायी तौर रद्द किया गया है। उन्होंने कहा कि पुरी-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन, आनंदविहार टर्मिनल-पुरी स्पेशल ट्रेन तथा भुवनेश्वर-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन का परिचालन 26 मई को रद्द रहेगा। इसी तरह पुरी-आनंदविहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन का परिचालन 26 एवं 27 मई को रद्द रहेगा तथा भुवनेश्वर- आनंदविहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन का परिचालन 26 मई को रद्द रहेगा। इसके अलावा नई दिल्ली-भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन, भागलपुर-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन तथा छपरा-टाटा स्पेशल ट्रेन का परिचालन 26 मई को रद्द रहेगा जबकि टाटा-छपरा स्पेशल ट्रेन का परिचालन 27 मई को रद्द किया गया है। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

हिजाब विवाद के बाद डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन बाद ज्वाइन कर ली नौकरी, पटना सदर पीएचसी में तैनात

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आयुष चिकित्सक डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन की प्रतीक्षा के बाद आखिरकार अपनी नौकरी ज्वाइन कर दी...
spot_img

Latest Stories

RCB vs SRH मैच से पहले होने वाली IPL Opening Ceramony रद्द, BCCI ने किया कंफर्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 की शुरुआत...

गर्मी में रहना है फिट, तो फॉलो करें ये असरदार ट्रिक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मार्च महीने के अंत तक गर्मी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵