back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उप्र: तीन वर्षों में एनएसए के 534 प्रकरणों में 50 बंदी रासुका से अवमुक्त किए गए

लखनऊ, 06 अप्रैल (हि.स.)। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध स्थिति पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से लोक व्यवस्था को भंग करने के गम्भीर मामलों में नियमानुसार अभियुक्तों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गयी है जिसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आये है । गृह विभाग के प्रवक्ता ने मंगलवार को बीते तीन वर्षों में रासुका के तहत की गयी कार्रवाई का विवरण देते हुए बताया है की इस अवधि में एनएसए के तहत 534 प्रकरण दर्ज हुए। इनमे से केवल 106 बंदी माननीय परामर्श दाती परिषद द्वारा रासुका से अवमुक्त किए गए जबकि केवल मात्र 50 बंदी माननीय उच्च न्यायालय द्वारा रासुका से अवमुक्त किए गए हैं । प्रवक्ता ने वर्ष वार विवरण देते हुए बताया कि वर्ष 2018 में 184 ,2019 में 128 तथा वर्ष 2020 में 222 एनएसए के कुल प्रकरणों में माननीय परामर्श दाती परिषद द्वारा 38,21,47 बंदियों को रासुका से अवमुक्त किया गया जबकि उच्च न्यायालय द्वारा रासुका से अवमुक्त किए गये बंदियों की संख्या वर्ष 2018 में 23, वर्ष 2019 में 24 और वर्ष 2020 में मात्र तीन है। हिन्दुस्थान समाचार/दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का कहर जारी, नई रोम-कॉम पर भारी पड़ा रणवीर सिंह का जलवा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान सिनेमाघरों में दर्शकों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है और इसका सीधा फायदा आदित्य...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵