back to top
32.9 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोविड रोगियों को 1 लाख कोरोनिल किट प्रदान करेगा हरियाणा

चंडीगढ़, 25 मई (आईएएनएस)। एलोपैथी के खिलाफ बाबा रामदेव के बयानों को लेकर जारी विवाद के बीच हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने राज्य में कोरोनावायरस के मरीजों को एक लाख आयुर्वेद आधारित कोरोनिल किट मुफ्त देने की घोषणा की है। विज ने ट्वीट कर जानकारी दी कि किट की आधी लागत पतंजलि और आधी लागत राज्य सरकार कोविड राहत कोष से वहन करेगी। प्रत्येक किट में तीन आइटम होते हैं, जिसमें कोरोनिल टैबलेट, स्वरसारी वटी और अनु तैला शामिल हैं। बाबा रामदेव ने हरियाणा सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि राज्य को कोरोनावायरस से मुक्त बनाने के लिए अन्य राज्यों को भी आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि पतंजलि इस संकट की घड़ी में एक साथ खड़े होने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पिछले हफ्ते सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें बाबा रामदेव को कथित तौर पर एलोपैथी के खिलाफ बोलते हुए सुना जा सकता है। –आईएएनएस एकेके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

Weather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई हिस्सों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। India Meteorological Department (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए...
spot_img

Latest Stories

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵