back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकालकर दी शहीदों को श्रद्धांजलि

देहरादून, 06 अप्रैल (हि.स.)। महानगर कांग्रेस की ओ से मंगलवार देर सायं छत्तीसगढ़ के बीजपुर में हुए नक्सली हमले में शहीद हुए सी.आर.पी.एफ. जवानों की शहादत पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मंगलवार देर सायं कांग्रेस कार्यकर्ता महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में पार्टी मुख्यालय राजीव भवन से घंटाघर तक कैंडल मार्च निकाल कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने नक्सली हमले को कायरतापूर्ण बताते हुए हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की रक्षा के लिए शहीद हुए वीर सपूतों की शहादत को नमन करती है। देश में आतंकवाद एवं नक्सलवाद मिटाने के लिए सरकार के फैसले के साथ कांग्रेस खड़ी है। पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शहादत का अर्थ समझती है कांग्रेस ने अपने दो प्रधानमंत्रियों सहित कई नेताओं ने देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया है। केन्द्र सरकार से आग्रह किया कि सेना तथा अर्द्धसैनिक बलों की सुरक्षा के लिए ठोस रणनीति पर कार्य किया जाय। कैंडल मार्च में पूर्व विधायक राजकुमार,महानगर महिला अध्यक्ष कमलेश रमन,प्रदेश सचिव राजेश शर्मा,सीताराम नौटियाल,नवीन पयाल,डाॅ. प्रतिमा सिंह,कोमल बोहरा सहित अन्य शामिल रहे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵