back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ओसियाना ऑनलाइन पुमसे ताइक्वांडो प्रतियोगिता मे बनारस की दीक्षा और यश्विनी ने जीता स्वर्ण

– अभिभावक और प्रशिक्षक गदगद, वर्चुअल सम्मेलन में खिलाड़ियों को बधाई, उनके अभिभावक भी हुए शामिल वाराणसी, 24 मई (हि.स.)। ऑस्ट्रेलियन ताइक्वांडो की ओर से आयोजित ओसियाना ऑनलाइन पुमसे ताइक्वांडो प्रतियोगिता में वाराणसी की चार खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। सभी ने शीर्ष आठ मे अपना स्थान भी पक्का कर लिया है। अभी तक पूर्ण हुए वर्ग मे दीक्षा पटेल व यश्विनी सिंह ने स्वर्ण पदक जीता है। बाकी के खिलाड़ियों के भी मैच आज देर रात तक ऑस्ट्रेलिया के समय सारणी के तहत पूर्ण हो जाएंगे। सोमवार को ये जानकारी जिला ताइक्वांडो संघ के पदाधिकारी सत्य वर्धन सिंह ने वर्चुअल प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि शहर की दो खिलाड़ी दीक्षा पटेल व यश्वनी सिंह ने विश्व ताइक्वांडो द्वारा अनुमोदित ओसियाना ओपन ऑनलाइन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अपने-अपने वर्ग मे स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। यश्विनी सिंह ने कनाडा की खिलाड़ी जैने चुंग व दीक्षा पटेल ने चेक गणराज्य की खिलाड़ी सलेसिंगेरोवा को पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा जमाया। सत्य वर्धन ने बताया कि रविवार की रात्रि दोनों ही खिलाड़ियों के इस उपलब्धि की जानकारी पर संघ के सभी प्रशिक्षकों और पदाधिकारियों मे ख़ुशी की लहर दौड़ गईं। सभी ने खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षक चंद्रभान पटेल को बधाईया देनी शुरु कर दी। संघ के अध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह व उपाध्यक्ष मनीष सिंह ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उनकी सराहना करते हुए दोनों ही खिलाड़ियों को पुरुस्कार के रूप मे 5100 रुपये प्रत्येक को देने की घोषणा की। सत्य वर्धन ने बताया कि लॉक डाउन को देख वर्चुअल ही एक सम्मेलन का आयोजन भी किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश ओलिंपिक संघ की उपाध्यक्ष वैभव सिंह, काशी हिन्दू विश्व विद्यालय के स्पोर्ट्स बोर्ड के चीफ पूर्व अन्तरराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी व प्रशिक्षक अभिमन्यू सिंह, बैंगलोर से ताइक्वांडो के फर्स्ट क्लास अन्तरराष्ट्रीय ताइक्वांडो रेफरी ए टी राजीव, जम्मू से भूतपूर्व कॉमनवेल्थ पूमसे ताइक्वांडो चैम्पियन व अन्तरराष्ट्रीय रेफरी अतुल पंगोत्रा, व संघ के प्रशिक्षक रेखा मौर्या, अंकिता जेटली, सौरभ सिंह ने भाग लिया। सम्मेलन में खिलाडियों के अभिभावक भी शामिल हुए। सत्य वर्धन सिंह ने बताया कि संघ विगत दो वर्षों से अधिक समय से खिलाड़ियों के प्रदर्शन को निखारने के लिए लगातार प्रयासरत रहा है। कोरोना काल में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन, उनका हौसला बढ़ाने के लिए लॉक डाउन मे डिजिटल मीटिंग का आयोजन कर उनका हौसला बढ़ाता रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर

Advertisementspot_img

Also Read:

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में हल्का उतार-चढ़ाव, सोना-चांदी में आई तेजी; जानिए आज के लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज राजस्थान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। राजधानी जयपुर में पेट्रोल ₹104.91 प्रति...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: आज शेयर बाजार में जोरदार तेजी, Sensex 1876 अंक उछला; Nifty 22,899 के पार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल, बुधवार को भारतीय शेयर...

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में हल्का उतार-चढ़ाव, सोना-चांदी में आई तेजी; जानिए आज के लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज राजस्थान में पेट्रोल और डीजल...

Hanuman Jayanti पर करें इस प्रकार पूजा अर्चना, बनने लगेंगे हर बिगड़े काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हनुमान जयंती...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵