back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूरो 2020 फाइनल के बाद प्रशंसकों ने मचाया कोहराम

इटली के खिलाफ यूरो 2020 के फाइनल में इंग्लैंड को मिली हार के बाद प्रशंसकों ने रास्तों में कोहराम मचाया जिसके बाद लंदन मेट्रोपोलिटियन दंगा पुलिस को उतारा गया। सैकड़ों पुलिस अधिकारियों को भीड़ को हटाने के लिए रास्ते पर उतारा गया। दंगा पुलिस लंदन के पिसाडिली सर्कस और लिचेस्टर स्क्वायर में भी दिखी जहां फुटबॉल समर्थक लैंप पर चढे और कई लोग बसों की छत पर चढ़ गए। इटली ने इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर यूरो 2020 का खिताब जीता। इटली के जीत के बाद ही प्रशंसकों ने कोहराम मचाया। मेट्रोपोलिटियन पुलिस ने ट्वीट कर कहा, हमने यूरो 2020 फाइनल मुकाबला करीब रहने पर पुलिस अभियान चलाया। हजारों प्रशंसकों को धन्यवाद जिन्होंने जिम्मेदारी से व्यवहार किया। हमने नियम तोड़ने पर 49 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, हमारे 19 अधिकारी भीड़ को संभालने के कारण चोटिल हुए है। यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है। लंदन के हमारे सभी अधिकारियों को धन्यवाद जिन्होंने पूरी रात शहर को सुरक्षित रखने में अपना योगदान दिया। मैच के बाद वेंब्ले स्टेडियम में कोहराम देखने को मिला। फुटेज में दिखाया गया है कि प्रशंसक बैरिकेड को तोड़कर स्टेडियम में घुसने का प्रयास कर रहे थे। स्टेडियम के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा, एक छोटे से समूह ने स्टेडियम में सुरक्षा का उल्लंघन किया। हम अब इन लोगों को हटाने के लिए स्टेडियम के प्रबंधकों और सुरक्षाकर्मियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। –आईएएनएस एसकेबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵