back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तीसरी लहर से बच्चों को संक्रमित होने से बचाने के लिए सरकार करें माकूल व्यवस्था- रामलाल शर्मा

जयपुर, 24 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने तीसरी लहर में बच्चों में संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार को चेताया। उन्होंने कहा कि राजस्थान के दौसा और डूंगरपुर में जिस तरीके से बच्चे संक्रमित पाए गए हैं यह हम सब के लिए चिंताजनक है। मैं चाहूंगा कि राजस्थान की सरकार समय रहते हुए राजस्थान की तमाम सीएचसी पर माकूल व्यवस्था स्थापित करने का काम करें, ताकि दूसरी लहर के अंदर जो जनहानि के रूप में नुकसान उठाया है। कम से कम तीसरी लहर के अंदर इन संक्रमित बच्चों का नुकसान नहीं हो और बच्चे सुरक्षित रहे इसके लिए हमें काम करने की आवश्यकता है प्रत्येक सीएचसी पर एनबीएसयू की स्थापना हो और जिन सीएचसी के ऊपर एनबीएसयू स्थापित है परंतु स्टाफ के कमी के चलते बंद पड़ी है। राजस्थान की सरकार ऐसी तमाम सीएचसी पर माकूल व्यवस्था के साथ-साथ मेडिसिन की व्यवस्था भी करें। हिन्दुस्थान समाचार/ ईश्वर/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵