back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

असम में 2.7 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया

गुवाहाटी, 06 अप्रैल (हि.स.)। ऊपरी असम के डिब्रूगढ़ जिला मुख्यालय से 62 किमी पूर्व इलाके में मंगलवार सुबह 03 बजकर 42 मिनट 54 सेकेंड पर 2.7 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के चलते कहीं से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप की तीव्रता बेहद कम होने तथा तड़के आने के कारण लोगों को इसका पता नहीं चला। सिस्मोलॉजी केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र ऊपरी असम के डिब्रूगढ़ जिला से 62 किमी पूर्व जमीन में 39 किमी नीचे बताया गया है। भूकंप का एपीक सेंटर 27.55 उत्तरी अक्षांश तथा 95.54 पूर्वी देशांत्तर पर स्थित था। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद

Advertisementspot_img

Also Read:

गुजरात के गिर सोमनाथ में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.1 रही तीव्रता, जानिए क्यों भूकंप आते हैं?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵