back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना प्रोटोकॉल के तहत स्टेरॉयड और एंटीबॉयोटिक्स पर रोक लगाने की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका

नई दिल्ली, 24 मई (हि.स.)। दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर मांग की गई है कि कोरोना के कम लक्षणों वाले मरीजों को दी जानेवाली दवाओं के प्रोटोकॉल में बदलाव किया जाए। याचिका में कोरोना प्रोटोकॉल के तहत स्टेरॉयड और एंटीबॉयोटिक्स पर रोक लगाने की मांग की गई है। हाईकोर्ट इस याचिका पर कल यानी 25 मई को सुनवाई करेगा। याचिका चार लोगों ने दायर की है। जिन लोगों ने याचिका दायर की है उनमें निर्माया रिसर्च के चेयरमैन विवेक शील अग्रवाल, ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर संजय जैन, पैडियाट्रिक्स डॉक्टर अनु गर्ग और स्वतंत्र रिसर्चर भवसर अग्रवाल शामिल हैं। याचिकाकर्ताओं की ओर से वकील प्रवीण के शर्मा और अमितेश बख्शी ने कहा है कि कोरोना प्रोटोकॉल जारी करते समय उनका क्लीनिकल ट्रायल नहीं किया गया है। याचिका में कहा गया है कि जानवरों से संबंधित सभी मेडिकल साहित्य और क्लीनिकल ट्रायल वर्तमान प्रोटोकॉल से संबंधित दवाओं के विपरीत हैं। निर्माया रिसर्च के मुताबिक जो दवाएं चलाई जा रही हैं वे शरीर के इम्युन सिस्टम को बुरे तरीके से प्रभावित करती हैं। इनकी वजह से मौतों का आंकड़ा बढ़ा है। याचिका में आईसीएमआर से मांग की गई है कि दवाओं का क्लीनिकल ट्रायल किया जाए और उसके बाद प्रोटोकॉल में बदलाव किया जाए। याचिका में कहा गया है कि बहुत से डॉक्टर आईसीएमआर के प्रोटोकॉल का पालन नहीं करते हैं, जैसे कम लक्षणों वाले मरीजों को स्टेरॉयड और एंटीबॉयटिक नहीं देते हैं। ऐसी परिस्थिति में आईसीएमआर को कोरोना के कम लक्षणों वाले मरीजों के प्रोटोकॉल में बदलाव लाना चाहिए। याचिका में कहा गया है कि याचिकाकर्ताओं ने संबंधित पक्षों से इसे लेकर प्रतिवेदन दिया था लेकिन उस पर विचार ही नहीं किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/संजय

Advertisementspot_img

Also Read:

क्या लोक अदालत के फैसले को हाई कोर्ट में दी जा सकती है चुनौती? जानें कब मिलती है राहत और कौन से मामले नहीं...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। लोक अदालत का फैसला आमतौर पर अंतिम माना जाता है, क्योंकि यह दोनों पक्षों की सहमति से होता है। हालांकि कुछ...
spot_img

Latest Stories

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵