back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प.बंगालः मंगलवार को एकबार फिर चुनाव आयोग की पूर्ण पीठ का दौरा

-मतदान से पहले राज्य प्रशासन के साथ आयोग की अहम बैठक -चुनाव संबंधी निर्देश देकर 26 मार्च को दिल्ली लौटेंगे अधिकारी कोलकाता, 22 मार्च (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में 27 मार्च से शुरू हो रहे पहले चरण के मतदान से पहले चुनाव आयोग का फुल बेंच एकबार फिर बंगाल आ रहा है। आयोग सूत्रों ने सोमवार को बताया कि राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की ओर से आयोग की निष्पक्षता को लेकर लगातार सवाल खड़े किए जा रहे हैं। विपक्षी पार्टियां भी सत्तारूढ़ पार्टी को लाभ पहुंचाने का आरोप राज्य प्रशासन के अधिकारियों पर लगा रही है। इन मतभेदों को दूर करने के लिए आयोग का फुल बेंच मंगलवार को बंगाल आ रहा है। इधर, चुनाव आयोग की पूर्ण पीठ के बंगाल दौरे से पहले बंगाल के प्रभारी उप चुनाव आयुक्त सुदीप जैन सोमवार को ही राज्य में आ जाएंगे। आयोग सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुदीप जैन सीधे उत्तर बंगाल का रुख करेंगे। आयोग की पूर्ण पीठ भी 23 मार्च को उत्तर बंगाल ही जाएगी। पूर्ण पीठ के सदस्य उत्तर बंगाल के जिलाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। वे दक्षिण बंगाल के जिलाधिकारियों के साथ भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत करेंगे और मतदान की तैयारियों को लेकर जरूरी निर्देश देंगे। बंगाल के हालात का जायजा लेने के बाद पूर्ण पीठ 26 को दिल्ली लौट जाएगी। गौरतलब है कि बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद पूर्ण पीठ का यह पहला राज्य का दौरा होगा। पिछले दौरे के समय मुख्य चुनाव आयुक्त ने बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर नाराजगी जाहिर करते हुए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए थे। बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से छिटपुट हिंसा का दौर जारी है। पिछले दिनों नंदीग्राम में मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के चोटिल होने की घटना के बाद से आयोग काफी सतर्क हो गया है। उस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए आयोग ने ममता के सुरक्षा निदेशक को हटा दिया है। बंगाल के लिए एक और विशेष पुलिस पर्यवेक्षक की भी नियुक्ति की जा चुकी है। इसके अलावा राज्य भर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमले और छिटपुट हिंसा को लेकर लगातार राज्य प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। इसी वजह से आयोग का फुल बेंच बंगाल दौरे पर आ रहा है ताकि पहले चरण के मतदान से पहले प्रशासनिक लापरवाही पर लगाम कसा जा सके। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश

Advertisementspot_img

Also Read:

BMC Election 2026: हेमा मालिनी सहित इन सेलेब्स ने डाला वोट, अक्षय कुमार, बोले- ‘आज कंट्रोल हमारे हाथ में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के लिए आज गुरुवार 15 जनवरी को मतदान शुरू हो चुका है। राज्य के 29 नगर...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵