back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मीरजापुर : पराग डेयरी पर दुग्ध समितियों का 28 लाख बकाया

– जिले में 109 में से महज 69 दुग्ध समितियां सक्रिय मीरजापुर, 23 मई (हि.स.)। कोविड-19 संक्रमण के कारण बाजारों से उपभोक्ता गायब हो गए हैं। इसके चलते दूध, दही एवं पनीर आदि उत्पादों की बिक्री न होने के चलते पराग के उत्पादों की बिक्री रूक गई है। इससे दूध उत्पादक समितियों का पराग पर लगभग 28 लाख का भुगतान अटक गया। पराग डेयरी दुध उत्पादकों को लगभग 32 रुपया प्रति लीटर की दर से दूध का भुगतान करता है। कोरोना वायरस से उत्पन्न संकट के चलते इस समय दुग्ध उत्पादक घिरते जा रहे हैं। जिले में लोगों को शुद्ध दूध मुहैया कराने की जिम्मेदारी शास्त्री पुल के पास स्थित पराग पर है। इसकी क्षमता 5 हजार लीटर है, हालांकि वर्तमान समय में दो हजार 300 लीटर दूध ही स्टोरेज हो रहा है। दिसम्बर माह के पहले तक चार हजार लीटर दूध का स्टोरेज और खपत होती थी। पराग में दूध आपूर्ति के लिए इन दिनों 79 समितियां है। जबकि इसके पहले 109 समितियां दूध की निर्वाध आपूर्ति करती थीं। पराग दुग्ध संघ समितियों के माध्यम से उत्पादकों को घी खरीदने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पराग के मैनेजर राजेश सोनकर ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण के चलते शादी-विवाह में लोगों की संख्या में काफी कमी आई है। इसके चलते दूध और उससे बने उत्पादों की बिक्री प्रभावित हुई है। कोरोना संक्रमण का दर इन दिनों जनपद में काफी तेजी से घट रहा है, इसके चलते आने वाले दिनों में पराग दूध व उसके उत्पादों की बिक्री बढ़ेगी। दुग्ध समितियों को प्राथमिकता के आधार पर भुगतान कराया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/ गिरजा शंकर/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

फटी एड़ियों से हैं परेशान? महंगे क्रीम छोड़िए, अपनाएं देसी नुस्खा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दौर में जब बाज़ार महंगे फुट क्रीम और मॉइश्चराइजर से भरे पड़े हैं, तब भी मध्य प्रदेश के बघेलखंड क्षेत्र...
spot_img

Latest Stories

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...