back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तवी नदी पर बने पुल के पिल्लरों की खस्ता हालत के कारण हो सकता कोई बड़ा हादसा

उधमपुर, 9 जुलाई (हि.स.)। किशनपुर क्षेत्र से गुजर रही तवी नदी पर बनाया गया करीब 6 दशक पुराना पुल जोकि कई क्षेत्रों को जोड़ता है के पिल्लरों की खस्ता हालत होने के कारण यह कभी भी हादसे का कारण बन सकता है।

जानकारी के अनुसार इस पुल का निर्माण 1964 में किया गया था। इस पुल के बनने से यह रास्ता मनवाल से उधमपुर, जम्मू, कटडा, श्रीनगर, तक को जोड़ता है लेकिन विभाग की तरफ से इसके रखरखाव की तरफ कोई ध्यान नहीं देने के कारण इस पुल के लिए बनाए गए पिल्लरों की खस्ता हालत हो गई है जोकि कभी भी किसी बड़े हादसे को न्यौता दे सकती है। पिल्लरों के नीचे जो बैड बनाया गया है उसकी सीमेंट की बनी ईंट निकलना शुरू हो गई है और जब कभी तवी नदी में बाढ़ आ गई तो पिल्लरों के नीचे बना बैड पूरी तरह से बह सकता है। इस पुल हर रोज हजारों की संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। लेकिन संबंधित विभाग द्वारा इसकी लगातार अनदेखी की जा रही है। अगर संबंधित विभाग द्वारा समय रहते इसके पिल्लरों की मुरम्मत नही करवाई गई तो तवी में बाढ़ के कारण पिल्लर को और ज्यादा नुक्सान पहुंचने की संभावना है।

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों से इसका संज्ञान लेने तथा पिल्लरों का जायजा लेकर खस्ता में पहुंचे पिल्लरों की समय रहते मुरम्मत करने की मांग की है ताकि पुल को किसी प्रकार का नुक्सान न पहुंच सके।

हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान

Advertisementspot_img

Also Read:

मां का प्यार और देशभक्ति का मिलन,शहीद बेटे की मूर्ति को कंबल ओढ़ाती मां, ये दृश्‍य देख भावुक हुए सभी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर से एक मां की ममता का ऐसा दृश्य सामने आया है जिसने हर किसी का दिल झकझोर दिया। बीएसएफ कांस्टेबल गुरनाम...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵