back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नीतीश कुमार 10वीं बार ले सकते हैं CM पद की शपथ? जानिए पिछली 9 बार उन्होंने कैसे और कब ली थी शपथ

2000 से लेकर जनवरी 2024 तक, नीतीश कुमार नौ बार मुख्यमंत्री बन चुके हैं। राजनीतिक चाल और पाला-बदल इस लंबे पारी में उन्होंने समय-समय पर गठबंधनों में बड़े बदलाव किए हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 2025 के विधानसभा चुनावों में NDA ने ज़बरदस्त जीत हासिल की है। मार्च 2000 से लेकर जनवरी 2024 तक, नीतीश कुमार नौ बार मुख्यमंत्री बन चुके हैं। इस लंबे पारी में उन्होंने समय-समय पर गठबंधनों में बड़े बदलाव किए हैं। 

पिछली 9 बार की शपथ का सफर

नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने का इतिहास बहुत लंबा और दिलचस्प रहा है। नीचे उनके पिछले 9 कार्यकालों की एक आसान रूप में समय-रेखा दी गई है 1वीं बार 3 मार्च 2000-10 मार्च 2000 पहली बार उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, लेकिन उन्हें बहुमत साबित नहीं कर पाए और सिर्फ 7 दिन बाद इस्तीफा देना पड़ा। 2वीं बार 24 नवंबर 2005-25 नवंबर 2010 NDA गठबंधन के साथ चुनाव जीता, और उन्होंने अपना पहला पूरा 5-साल का कार्यकाल पूरा किया। 3वीं बार 26 नवंबर 2010 19 मई 2014 फिर से NDA के साथ बने, लेकिन बाद में JDU अकेली सरकार चला रही थी। लोकसभा चुनाव में हार के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। 4वीं बार 22 फरवरी 2015 19 नवंबर 2015 जीतन राम मांझी को हटाकर वापस सत्ता में आए। 5वीं बार 20 नवंबर 2015-26 जुलाई 2017 महागठबंधन JDU- RJD -कांग्रेस के साथ बड़ी जीत के बाद मुख्यमंत्री बने। 6वीं बार 27 जुलाई 2017-15 नवंबर 2020 महागठबंधन टूटने के बाद NDA फिर BJP-सहयोग के साथ लौटे और छठी बार शपथ ली। 7वीं बार 16 नवंबर 2020-9 अगस्त 2022 जेडीयू और NDA मिलकर चुनाव जीते और उन्होंने सातवीं बार सीएम की शपथ ली। 8वीं बार 10 अगस्त 2022- 28 अगस्त 2022 उन्होंने NDA छोड़कर महागठबंधन RJD-कांग्रेस के साथ सरकार बनाई और आठवीं बार बने सीएम। 9वीं बार 28 जनवरी 2024- आगे महागठबंधन तोड़ा, NDA के साथ फिर से सरकार बनाई और नौवीं बार CM बने। 

इस बार 10वीं शपथ की संभावना

2025 के विधानसभा चुनावों में NDA ने ज़बरदस्त जीत हासिल की है। इस जीत के मद्देनजर, ये अनुमान लगाया जा रहा है कि नीतीश कुमार दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। उनकी राजनीतिक शैली लगातार गठबंधन बदलना, लेकिन सत्ता में बने रहने की कोशिश आज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक Anant Singh अब जेल के बाहर आ सकेंगे। उन्हें पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई...
spot_img

Latest Stories

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...