back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आनलाइन सिन्धी बाल संस्कार शिविरों का जून में होगा आयोजन

अजमेर, 23 मई( हि.स.)। भारतीय सिन्धु सभा राजस्थान की ओर से कोरानाकाल में विद्यार्थियों के लिये आॅनलाइन बाल संस्कार शिविरों का जून में आयोजन किया जायेगा। विद्यार्थियों के लिये तैयार की गई पुस्तक, रंगीन सर्टीफिकेट व बैनर का वितरण भी किया जायेगा। उक्त निर्णय सभा की प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक में अध्यक्ष मोहनलाल वाधवाणी की अध्यक्षता में लिया गया। राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने कहा कि ऐसे शिविरों से बच्चों को सिन्धी भाषा, सभ्यता के साथ सनातन संस्कारों का ज्ञान तीन सत्रों में होगा। आॅनलाइन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जायेगा। प्रदेश महामंत्री ईश्वर मोरवाणी ने बताया कि किताब में प्रार्थना, खेलकूद की जानकारी, सिन्धी गीत, लोक गीत-नृत्य, नाटक, कविता, भजन व देश भक्ति के प्रेरणा प्रसंग जोडे गये है। राज्य में आॅनलाइन सिन्धी बाल संस्कार शिविरों का आयोजन ईकाइयों के सहयोग से किया जायेगा और किताबें पहुंचाई जायेगी। पन्द्रह दिवसीय शिविर में 5 से 15 वर्षीय विद्यार्थियों को सम्मिलित किये जायेगें। शिविरों को सफल बनाने के लिये प्रदेश के भाषा व साहित्य मंत्री डाॅ. प्रदीप गेहाणी (जोधपुर) को संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। सह-संयोजक गिरधारी ज्ञानाणी, राजकुमार दादवाणी (खैरथल) घनश्याम भगत, महेश टेकचंदाणी(अजमेर) मूलचंद बसताणी, दीपेश सामनाणी (जयपुर) जय चंचलाणी (कोटा) वंदना वजीराणी (चित्तौडगढ) शोभा बसंताणी(जयपुर) घनश्याम हरवाणी (श्रीगंगानगर) सुरेश केसवाणी (बीकानेर) घनश्याम मंघनाणी (हनुमानगढ) राजा संगताणी (बालोतरा) की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यग्रहण किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/संतोष/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

प्रियंका चतुर्वेदी ने AI और सोशल मीडिया को दी चेतावनी, महिलाओं के खिलाफ अश्लील कंटेंट पर X और Grok पर कार्रवाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शिवसेना (UBT) की राज्यसभा सांसद और महिला अधिकारों की कट्टर समर्थक प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ फैलाए...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵