back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फुटबाल : एटलेटिको मैड्रिड ने 11वीं बार जीता ला लीगा खिताब

बार्सिलोना, 23 मई (आईएएनएस)। लुइस सुआरेज द्वारा किए गए निर्णायक गोल की मदद से एटलेटिको मैड्रिड ने रियल वलाडोलिड को 2-1 से हराकर 11वीं बार ला लीगा खिताब अपने नाम कर लिया। एटलेटिको मैड्रिड का सात साल बाद यह पहला खिताब है। एटलेटिको मैड्रिड को अपने प्रतिद्वंद्वी रियल मैड्रिड से आगे बने रहने के लिए सीजन के अंतिम दिन जीत की दरकार थी और टीम ने ऐसा ही किया। वहीं, रियल मैड्रिड ने भी रियल वलारियल को 2-1 से मात दी। डीपीए की रिपोर्ट के मुताबिक, वलाडोलिड ने ऑस्कर प्लानो के 18वें मिनट में ही किए गए गोल की मदद से 1-0 की बढ़त बना ली। दोनों टीमें हाफ टाइम तक 1-1 की बराबरी पर थी। लेकिन इसके बाद एटलेटिको मैड्रिड ने बेहतरीन वापसी की और 57वें मिनट में एंजेल कोरिया के गोल के सहारे स्कोर 1-1 से बराबरी पर ला दिया। एंजेल के गोल के 10 मिनट बाद ही सुआरेज ने शानदार गोल करते हुए एटलेटिको मैड्रिड को 2-1 से खिताबी जीत दिला दी। इस जीत के बाद एटलेटिको मैड्रिड ने 86 अंकों के साथ सीजन का समापन किया जबकि रियल मैड्रिड उससे दो अंक पीछे रहा। –आईएएनएस ईजेडए/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

भारत दौरे पर पहुंचे लियोनल मेसी, इन चार शहरों के कार्यक्रमों में लेंगे हिस्‍सा, जानें पूरा शेड्यूल

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । फुटबॉल के महान खिलाड़ी लियोनल मेसी तीन दिन के GOAT India Tour 2025 के लिए भारत पहुंच चुके...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 24 March 2026: मीन राशि -आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, इनकम में बढ़ोतरी होगी

धन लाभ: आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵