back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘‘शगुन योजना’’ के तहत बेटियों को विवाह के लिए दिया जाएगा 31 हजार का अनुदान : सरवीन

धर्मशाला, 21 मार्च (हि.स.)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी ने कहा कि वर्ष 2021-22 में ‘‘शगुन’’ नाम से नई योजना शुरू की गई है। जिसके अन्तर्गत अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा सामान्य वर्ग की बी.पी.एल. परिवारों की बेटियों को विवाह के समय 31 हजार रुपए का अनुदान दिया जाएगा। इस योजना के अन्तर्गत 50 करोड़ रुपए व्यय किये जाएंगे। सरवीन चौधरी रविवार को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के घरोह में 5 लाख रुपए की लागत से निर्मित सार्वजनिक शैड का उद्घाटन करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि इस शैड के बनने से इस क्षेत्र के लोगों को सामाजिक अथवा धार्मिक कार्यक्रम करने में सुविधा होगी। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

सेलिना जेटली ने शादी के 15 साल बाद मांगा तलाक, पति पीटर पर मारपीट और गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व मिस इंडिया और बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने शादी के लगभग 15 साल बाद अपने ऑस्ट्रियाई पति पीटर हाग के...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...