back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डब्ल्यूटीसी फाइनल में भारत के लिए एक्स-फैक्टर साबित हो सकते हैं जडेजा

लंदन, 23 मई (आईएएनएस)। इंग्लैंड के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर मोंटी पनेसर को लगता है कि जब भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में18 जून से साउथेम्पटन के एजेस बाउल स्टेडियम में केन विलियमसन की अगुवाई वाले न्यूजीलैंड से भिड़ेगा तो ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भारत के लिए एक्स-फैक्टर साबित हो सकते हैं। पनेसर ने कहा कि जहां बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) उद्घाटन डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए पिच कैसे तैयार करती है, वहीं इस अहम मुकाबले में स्पिनर भी अहम भूमिका निभाएंगे। पनेसर ने मीडिया से कहा, मेरे लिए, रवींद्र जडेजा एक्स-फैक्टर होंगे। वह इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार फॉर्म में हैं। अगर भारत सिर्फ एक स्पिनर के साथ जाने का फैसला करता है, तो मैं स्पिन के रूप में (रविचंद्रन) अश्विन के बजाय जडेजा के साथ जाऊंगा। जडेजा का रक्षात्मक गेंदबाजी कौशल और बाएं हाथ का होने के नाते उन्हें एक एक तरह का एडवांटेज देता है। आईपीएल 2021 सीजन के दौरान, जिसे जैव-सुरक्षित बुलबुले में एक उल्लंघन के कारण 4 मई को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया था, चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर जडेजा ने 131 रन बनाए और छह विकेट लिए। पनेसर जो 2006 और 2013 के बीच इंग्लैंड की टीम का हिस्सा थे ने कहा कि डब्ल्यूटीसी फाइनल के बाद भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड को घरेलू फायदा होगा । –आईएएनएस जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

येे क्या बोल गईं जडेजा की पत्नी रिवाबा! भारतीय खिलाड़ियों पर लगाया गंभीर इल्जाम, बवाल होना तय?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की पत्नी और गुजरात की शिक्षा मंत्री रिवाबा जडेजा का एक बयान इन दिनों...
spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...