back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बने डेविड मलान

नई दिल्ली, 21 मार्च (हि.स.)। इंग्लिश बल्लेबाज डेविड मलान टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि भारत के खिलाफ पांचवें टी-20 श्रृंखला में हासिल की। मलान भारत के खिलाफ जैसे ही 65 रन के निजी स्कोर पर पहुंचे, वह सबसे छोटे फॉर्मेट में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। मलान ने इस मामले में पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने पांच साल पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सबसे तेजी एक हजार रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था। आजम ने भारतीय कप्तान विराट कोहली के को पछाड़कर यह उपलब्धि अपने नाम की थी। मलान ने 24 पारियों में यह रिकॉर्ड बनाया, जबकि आजम ने 26 पारियों में 1000 रन पूरे किए थे। वहीं, कोहली ने 27 पारियों में एक हजार रन पूरे किए। बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम ने पांचवें और आखिरी टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड को 36 रन से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला 3-2 से अपने नाम कर ली। आखिरी मुकाबले में भारत ने विराट कोहली (नाबाद 80) और रोहित शर्मा (64) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 225 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था, जवाब में इंग्लैंड की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 08 विकेट के नुकसान पर 188 रन ही बना सकी। इंग्लैंड के लिए डेविड मलान ने सर्वाधिक 68 और जोस बटलर ने 52 रन बनाए। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

हार्दिक पांड्या ने कमबैक करते ही 68 गेंदों में ठोक दिया शतक, लिस्ट-ए क्रिकेट में किया करियर का पहला धमाका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने लंबे समय बाद लिस्ट-ए क्रिकेट में वापसी की और मैदान पर आते ही...
spot_img

Latest Stories

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...