back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आगामी विधानसभा चुनावों में दो सीटों के लिए गोवा के सीएम से बात करूंगा : आठवले

पणजी, 22 मई (आईएएनएस)। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) गोवा में आगामी राज्य विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के साथ गठबंधन बनाने की इच्छुक है। पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने शनिवार को इसका जिक्र किया। गोवा में विधानसभा चुनाव अगले साल मार्च की शुरूआत में होने हैं। अठावले ने कहा, विधानसभा चुनाव मार्च, 2022 में होने वाले हैं। हम गोवा में दो सीटों के लिए (सीएम) प्रमोद सावंत से बात करेंगे। अगर हमें दो सीटें नहीं मिलीं, तो हम चार से पांच सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सहयोगी रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया के गोवा में बहुत कम राजनीतिक अनुयायी हैं और पार्टी ने अभी तक एक भी विधानसभा सीट नहीं जीती है। –आईएएनएस एएसएन/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

बंगाल में हुमायूं कबीर का ‘महागठबंधन’ दांव: लेफ्ट-कांग्रेस और ओवैसी को न्योता, 15 फरवरी तक का अल्टीमेटम!

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल की राजनीति में फिर से हलचल बढ़ गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी TMC से...
spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi की गोद भराई की तस्वीरें वायरल, प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने...

एक बार फिर से OTT पर बवाल मचाएंगे Shahid Kapoor, जानिए Farzi 2 में क्या होगा खास

नई दिल्ली रफ्तार डेक। एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)...

Asansol Uttar Seat: TMC या BJP? बीते चुनावों में किसका रहा है दबदबा, जानिए किस ओर इशारा कर रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव मुहाने पर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵