back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार क्रिकेट लीग के तत्वावधान में टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

पटना,20 मार्च (हि.स.)।रजधानी पटना के राजबंशी नगर में स्थित ऊर्जा स्टेडियम में बिहार क्रिकेट लीग के तत्वावधान में आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने किया।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री आलोक रंजन झा, भारतीय क्रिकेट टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी एवं पूर्व भारतीय कप्तान कपिलदेव सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे। इस मौके पर मीडिया से मुखातिब होते हुए बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि बिहार क्रिकेट लीग द्वारा किए जा रहे टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन एक सुखद अनुभूति है। इससे बिहार में क्रिकेट के खेल के विकास के साथ-साथ उदयीमान प्रतिभाओं का हौसलावर्द्धन होगा। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में युवा क्रिकेट खिलाड़ी ईशान किशन ने बेहतर प्रदर्शन कर टीम में स्थान पाया है। इससे बिहार गौरवान्वित हुआ है। टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बिहार में खेल का विकास एवं खेल वातावरण सुदृढ़ होगा। उद्घाटन मौके पर पूर्व भारतीय कप्तान कपिलदेव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन एवं हौसला अफजाई की। यह टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 20 मार्च से 26 मार्च तक चलेगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा राज्य में बच्चों के अंदर खेल के प्रति रुझान पैदा करने, खेल के विकास एवं खिलाड़ियों की प्रतिभा को उभारने एवं उनके संवर्द्धन की दिशा में विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं। खेल विश्वविद्यालय की स्थापना का निर्णय लिया गया है। बिहार सरकार एवं केंद्र सरकार खेल के विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/गोविन्द

Advertisementspot_img

Also Read:

हिजाब विवाद के बाद डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन बाद ज्वाइन कर ली नौकरी, पटना सदर पीएचसी में तैनात

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आयुष चिकित्सक डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन की प्रतीक्षा के बाद आखिरकार अपनी नौकरी ज्वाइन कर दी...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵