back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पति विक्की जैन की सेहत पर बोलीं अंकिता लोखंडे,- कुछ ऐसी चीज़ें हुईं जिनका अंत जरूरी था…

अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने दशहरे पर पति विक्की जैन की सेहत को लेकर बताया कि वह अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और हालिया पारिवारिक परेशानियों के बीच उन्होंने नवरात्रि का व्रत रखा।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीवी और फिल्म जगत की चर्चित अदाकारा अंकिता लोखंडे ने दशहरे के पावन अवसर पर अपने प्रशंसकों से एक भावुक संवाद साझा किया।अंकिता लोखंडे ने दशहरे के शुभ अवसर पर अपने फैंस से खास बातचीत की है और पति विक्की जैन की तबीयत को लेकर अहम जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि, विक्की अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं और अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रख रहे हैं।

कुछ ऐसी चीजें हुईं जिनका अंत होना बहुत ज़रूरी था।

हाल ही में इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश में अंकिता ने नवरात्रि उपवास, पारिवारिक कठिनाइयों और विक्की के हादसे का जिक्र करते हुए भावुक अंदाज में कहा, हमारे घर में कुछ ऐसी चीजें हुईं जिनका अंत होना बहुत ज़रूरी था। विक्की की तबीयत को लेकर हम सब बहुत चिंतित थे। उनके हाथ में गहरा ज़ख्म हुआ था, जिसमें कांच के टुकड़े घुस गए थे। उन्हें करीब 45 टांके आए और तीन दिन अस्पताल में रहना पड़ा। लेकिन उन्होंने बड़ी हिम्मत से इन सबका सामना किया। आज वह पूरी तरह ठीक हैं।

नवरात्रि में रखा व्रत, महसूस की ‘शांति और समृद्धि’

अंकिता ने बताया कि इस बार उन्होंने वर्षों बाद नवरात्रि का व्रत रखा और देवी की उपस्थिति को अपने घर में महसूस किया। उन्होंने कहा, मैंने बहुत सालों बाद नवरात्रि का व्रत रखा ताकि घर में शांति, सेहत और सकारात्मक माहौल बना रहे। व्रत के दौरान मैंने सच में देवी की उपस्थिति को महसूस किया। घर में शांति और समृद्धि का अनुभव हुआ। असली समृद्धि वही है – मन की शांति।

फैंस के लिए जताया आभार

अपने वीडियो संदेश के अंत में अंकिता ने सभी प्रशंसकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्यार और दुआओं ने उन्हें और विक्की को इस कठिन दौर से उबरने की ताक़त दी। उन्होंने लिखा, आप सभी को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं! ये पर्व हमें याद दिलाता है कि बुराई पर अच्छाई की जीत हमेशा होती है। आप सभी के प्रेम और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।

जानिए क्या हुआ था विक्की के साथ

गौरतलब है कि, वीडियो में अंकिता ने खुलासा किया कि, उनके पति और बिजनेसमैन विक्की जैन एक गंभीर हादसे का शिकार हो गए थे। उन्होंने कहा, “विक्की के हाथ में घर में कांच घुस गया था। हालत इतनी गंभीर थी कि उन्हें 45 टांके लगाने पड़े और तीन दिन अस्पताल में रहना पड़ा। ये हमारे लिए बेहद मुश्किल समय था। लेकिन विक्की ने पूरे हौसले और हिम्मत से इन हालातों का सामना किया।अंकिता ने अपने फैंस का भी तहे दिल से शुक्रिया अदा किया, जिनकी दुआओं और सकारात्मक ऊर्जा ने इस संकट काल में उन्हें और विक्की को ताक़त दी। बता दे कि, अंकिता और विक्की ने वर्ष 2021 में शादी की थी। यह जोड़ी ‘लाफ्टर शेफ्स’, ‘स्मार्ट जोड़ी’ और ‘बिग बॉस 17’ जैसे लोकप्रिय रियलिटी शोज़ का हिस्सा भी रह चुकी है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

शाइना एनसी ने द करेला स्टोरी 2 के पक्ष में दिया बयान, कहा- सच्चाई बंया करती है फिल्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आगामी हिंदी फिल्म The Kerala Story 2 के खिलाफ राजनीतिक विवाद के बीच, शिव सेना नेता Shaina NC ने फिल्म का खुलकर समर्थन किया है।...
spot_img

Latest Stories

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से टकराएंगे राजस्थान रॉयल्स, जानिए मैच के दौरान कैसी रहेगी पिच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान...

Sonam Kapoor बनी दूसरी बार मां, बेटे को दिया जन्म, खुद पोस्ट शेयर करके दी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵