back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पलाश मुच्छल से शादी हुई कैंसिल, स्मृति मंधाना ने खुद सोशल मीडिया पर दी जानकारी

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी अब नहीं हो रही। स्मृति ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। लंबे समय से शादी की खबरों के बाद अब स्मृति के सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कंफर्म कर दिया है कि शादी टूट गई है। बता दें कि मंधाना और पलाश की शादी 23 नवंबर को होनी थी, लेकिन उस समय मंधाना के पिता की तबीयत खराब होने के कारण यह शादी स्थगित कर दी गई थी। अब स्मृति ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर शादी रद्द होने की पुष्टि कर दी है। सोशल मीडिया मंधाना पर स्मृति के इस पोस्‍ट ने उनके फैंस को चौंका दिया है। 

स्मृति मंधाना ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

स्मृति मंधाना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके साफ किया कि उनकी शादी पलाश मुच्छल से अब नहीं हो रही। उन्होंने लिखा कि हाल के हफ्तों में उनकी जिंदगी को लेकर कई अटकलें लगाई गईं, लेकिन अब उन्होंने स्पष्टता से कहा कि शादी कैंसिल हो गई है। स्मृति ने आगे अपील की कि दोनों परिवारों की प्राइवेसी का सम्मान किया जाए और उन्हें आगे बढ़ने का मौका दिया जाए। उन्होंने कहा कि “मैं इस मामले को यहीं खत्म करना चाहती हूं और आप सभी से भी यही रिक्वेस्ट करती हूं।”

4bf85a6ea085dcd4eeb60825696d3be3-Social Media Post.webp

“देश के लिए खेलना और ट्रॉफी जीतना ही मेरा मकसद” – स्मृति मंधाना 

स्मृति मंधाना ने कहा कि उनका मानना है कि हर किसी के पीछे एक बड़ा मकसद होता है, और उनके लिए वह हमेशा अपने देश को ऊंचे स्तर पर रिप्रेजेंट करना रहा है। उन्होंने कहा कि वे तब तक भारत के लिए खेलती रहेंगी और ट्रॉफी जीतने का प्रयास करती रहेंगी और उनका फोकस हमेशा इसी पर रहेगा। स्मृति मंधाना ने अपने फैंस और समर्थकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि अब आगे बढ़ने का समय है।

Advertisementspot_img

Also Read:

विवाद के बाद कैसे हैं पलाश मुच्छल? डेज़ी शाह ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। म्यूज़िक कंपोज़र से डायरेक्टर बने पलाश मुच्छल की निजी ज़िंदगी पिछले दिनों उस वक्त चर्चा में आ गई जब भारतीय महिला क्रिकेट टीम...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...