back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बाराबंकी : मस्जिद को तोड़े जाने की अफवाह फैलाकर भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव, 16 हिरासत में

– डीएम-एसपी ने मौका मुआयाना कर इलाके में फोर्स को तैनात किया बाराबंकी, 20 फरवरी (हि.स.)। रामसनेहीघाट तहसील परिसर में बनी मस्जिद को लेकर देर रात तक जमकर बवाल मचा। दरअसल कुछ अराजकतत्वों के द्वारा यह अफवाह उड़ाई गई कि प्रशासन द्वारा मस्जिद गिराया जा रहा है। इसके बाद भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई और मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों पर जमकर पत्थरबाजी शुरू कर दी। मामले की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में जिलाधिकारी व एसपी समेत कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया। अफवाह फैलाने को लेकर करीब 16 से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया। यह पूरा मामला रामसनेहीघाट तहसील परिसर में बनी मस्जिद से जुड़ा हुआ है। यहां प्रशासन द्वारा मस्जिद के चारों तरफ बैरिकेडिंग कराकर लोगों को नमाज पढ़ने पर रोक लगा दी गई थी। साथ ही जिम्मेदार लोगों से मस्जिद को लेकर साक्ष्य मांगे। साथ ही साक्ष्य न देने पर एक पक्षीय कार्रवाई की भी बात कही गई थी। जबकि वहां के लोगों का कहना था कि वह लोग बचपन से उसी मस्जिद में नमाज पढ़ रहे हैं और उसका बिजली कनेक्शन के साथ सुन्नी वक्फ बोर्ड में रजिस्ट्रेशन भी है। जिलाधिकारी डा. आदर्श सिंह ने बताया कि अराजकता फैलाने वालों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। कस्बे में शांति है। एहतियातन तौर पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। ईंट पत्थर फेंकने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। करीब 16 लोगों को हिरासत में लिया गया है। संबंधित के खिलाफ बलवा, पथराव, सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/हरिराम/दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

दो दिन से लापता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव गिरफ्तार, पत्नी ने की थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव को बाराबंकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले दो...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: अप्रैल में केरल घूमने का है अपना अलग मजा, जानिए इन जगहों के बारे में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरुआती गर्मी...

Vastu Tips: आज Hanuman Jayanti के दिन करें ये वास्तु उपाय, चमक उठेगा आपका भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵