back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रधानमंत्री… बंगाल रैली…खडगपुर – 3

-ममता बनर्जी ने राज्य को 10 साल का भ्रष्टाचार, लूटमार और कुशासन दिया : मोदी कोलकाता, 20 मार्च (हि.स.)। यहां खड़गपुर के बीएनबी ग्राउंड में आज चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मौजूदा सत्ताधारी टीएमसी और पूर्व में सत्ता में रहे वामदलों को निशाने पर लेते हुए कई आरोप लगाए। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज इतनी बड़ी संख्या में लोग इस सभा में भाजपा को आशीर्वाद देने आए हैं। लोगों का उत्साह साफ-साफ कह रहा है- बंगाल में इस बार भाजपा की सरकार बननी तय है । उन्होंने कहा कि बंगाल के उज्ज्वल भविष्य के लिए इस धरती पर हमारे 130 कार्यकर्ताओं ने अपना जीवन न्यौछावर कर दिया ताकि बंगाल आबाद रहे। मेरी पार्टी के पास दिलीप घोष जैसे अध्यक्ष हैं। उन पर अनेक हमले हुए, उन्हें मौत के घाट उतारने की कोशिशें हुई लेकिन वो बंगाल के उज्ज्वल भविष्य का प्रण लेकर चल पड़े और आज पूरे बंगाल में नई ऊर्जा भर रहे हैं। भाजपा को बंगाल की असली पार्टी बताते हुए मोदी ने कहाकि जनसंघ के जनक इसी बंगाल के सपूत थे। इसलिए अगर यहां सही अर्थ में कोई बंगाल की पार्टी है तो वो है भाजपा। भाजपा के डीएनए में आशुतोष मुखर्जी और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का आचार, विचार, व्यवहार और संस्कार है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जिन राज्यों में भाजपा सरकारें हैं, वहां केंद्र और राज्य सरकार मिलकर डबल इंजन की ताकत के साथ जनता-जनार्दन की सेवा में लगी हुई हैं। हम सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ काम कर रहे हैं लेकिन यहां पश्चिम बंगाल में दीदी, विकास की हर योजना के सामने दीवार बनकर खड़ी हो जाती हैं। आपने दीदी पर भरोसा किया लेकिन दीदी ने आपको दुर्नीति दी, आपके साथ विश्वासघात किया। ममता बनर्जी ने राज्य को 10 साल का भ्रष्टाचार, लूटमार और कुशासन दिया। आज पश्चिम बंगाल में शिक्षा की क्या स्थिति है, ये खड़गपुर के लोग बहुत अच्छी तरह से जानते हैं। शिक्षक भर्ती के नाम पर यहां का युवा कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने के लिए मजबूर है। (जारी…) हिन्दुस्थान समाचार/ ओमप्रकाश /मधुप/रामानुज

Advertisementspot_img

Also Read:

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में स्थित Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP,...
spot_img

Latest Stories

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵