back to top
32.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रधानमंत्री… बंगाल रैली….खड़गपुर- 2

-आप हमें सिर्फ पांच साल दे दीजिए, हम 70 सालों की बर्बादी के निशान मिटा देंगे : मोदी कोलकाता, 20 मार्च (हि.स.)। यहां खड़गपुर के बीएनबी ग्राउंड में आज चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि ‘पश्चिम बंगाल के उज्ज्वल भविष्य के लिये इस बार भाजपा सरकार लाना है। भारी भीड़ से उत्ससाहित मोदी ने कहा, ‘ये मेरा सौभाग्य है कि आज इतनी बड़ी संख्या में आप सभी भाजपा को आशीर्वाद देने आए हैं। आपका ये उत्साह साफ-साफ कह रहा है कि बंगाल में इस बार भाजपा सरकार…’ खड़गपुर के इस क्षेत्र में मिनी भारत की झलक मिलती है। भारत की विविधता, अलग-अलग भाषाओं-बोलियों की ताकत यहां देखने को मिलती है। खड़गपुर का इतना लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म, भारत की पहली आईआईटी, इस भूमि का गौरव बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 70 सालों से बंगाल विकास से वंचित रहा है। पहले कांग्रेस ने बंगाल की दुर्दशा की और फिर वाम दलों ने राज्य को पिछड़ेपन की ओर धकेला। आखिर में रही सही कसर तृणमूल ने पिछले सालों में पूरी कर दी। प्रधानमंत्री ने जनता से अपील करते हुए कहा कि आप हमें सिर्फ पांच साल दे दीजिए, हम 70 सालों की बर्बादी के निशान मिटा देंगे। (जारी..) हिन्दुस्थान समाचार/ ओमप्रकाश /मधुप/रामानुज

Advertisementspot_img

Also Read:

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में स्थित Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP,...
spot_img

Latest Stories

Nora Fatehi की हॉटनेस ने ढाया कहर, साड़ी में एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन...

Jackky Bhagnani से Shubman Gill ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जान कर रहा जाएंगे हैरान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। क्रिकेटर शुभमन गिल ने मुंबई के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵