back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फुटबाॅल प्रेमी सुरेश थापा के निधन पर जिला फुटबाॅल एसोसिएशन ने जताया शोक

धर्मशाला, 22 मई (हि.स.)। अखिल भारतीय शहीद मेजर दुर्गामल्ल कैप्टन दल बहादुर थापा फुटबाल समिति के महासचिव सुरेश कैलाश थापा के निधन पर जिला फुटबाॅल एसोसिएशन एवं फुटबाॅल प्रेमियों ने उनक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सुरेश थापा का बीते दिन शुक्रवार को टांडा मेडीकल काॅलेज में हृदय गति रूकने से देहान्त हो गया। वह कोरोना संक्रमित थे। फुटबाॅल जगत में पप्पू दाई नाम से जाने वाले 63 वर्षीय सुरेश कैलाश थापा कुछ वर्षों से अस्वस्थ चल रहे थे व उनका उपचार दिल्ली में भी चल रहा था। हाल ही में कोरोना पाॅजिटिव होने से उन्हें टांडा मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया था। जहां बीते शुक्रवार सायं 5.30 बजे तीव्र हृदय घात होने से उन्होंने अन्तिम सांस ली व इस दुनिया को अलविदा कह गये। वर्ष 1989 से प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली अखिल भारतीय टूर्नामेंट में उन्होंने अपना सक्रिय योगदान दिया। सुरेश कैलाश थापा (पप्पू दाई) परिवार में धर्मपत्नी नीना थापा व सुपुत्री शगुन थापा को छोड़ गये हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

भारत दौरे पर पहुंचे लियोनल मेसी, इन चार शहरों के कार्यक्रमों में लेंगे हिस्‍सा, जानें पूरा शेड्यूल

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । फुटबॉल के महान खिलाड़ी लियोनल मेसी तीन दिन के GOAT India Tour 2025 के लिए भारत पहुंच चुके...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...