back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चीन के युन्नान में भूकंप से 3 की मौत, 27 घायल

बीजिंग, 22 मई (आईएएनएस)। दक्षिण-पश्चिम चीन के युन्नान प्रांत में आए सिलसिलेवार भूकंप में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 27 लोग घायल हो गए। इसकी जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रान्त के पार्टी प्रमुख यांग गुओजोंग ने कहा कि भूकंप प्रान्त के सभी 12 काउंटियों और शहरों में महसूस किया गया, जिसमें यांग्बी यी ऑटोनॉमस काउंटी सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ। यांगबी में दो और योंगपिंग काउंटी में एक की मौत हुई है। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और 24 अन्य को मामूली चोटें आईं। भूकंप से 20,192 घरों में लगभग 72,317 निवासी प्रभावित हुए। रात 11 बजे तक (बीजिंग टाइम), चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र के अनुसार यांगबी में रात 9 बजे से 11 बजे के बीच 5 तीव्रता से ज्यादा के चार झटके महसूस किए गए। क्षेत्र में दोपहर 2 बजे तक 166 ऑफ्टरशॉक दर्ज किए गए हैं। राहत बलों को भूकंप क्षेत्र में भेज दिया गया है और बचाव कार्य जारी है। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

गुजरात के गिर सोमनाथ में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.1 रही तीव्रता, जानिए क्यों भूकंप आते हैं?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: आज शेयर बाजार में जोरदार तेजी, Sensex 1876 अंक उछला; Nifty 22,899 के पार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल, बुधवार को भारतीय शेयर...

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में हल्का उतार-चढ़ाव, सोना-चांदी में आई तेजी; जानिए आज के लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज राजस्थान में पेट्रोल और डीजल...

Hanuman Jayanti पर करें इस प्रकार पूजा अर्चना, बनने लगेंगे हर बिगड़े काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हनुमान जयंती...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵