back to top
16.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार : चक्रवात तूफान यास की आशंका से 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन रद्द

हाजीपुर, 22 मई (आईएएनएस)। चक्रवाती तूफान यास की आशंका को लेकर सुरक्षात्मक कदम उठाते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने भुवनेश्वर, पुरी, यशवंतपुर आदि स्टेशनों से चलने वाली कुछ स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अस्थायी तौर पर रद्द कर दिया है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश् कुमार ने शनिवार को बताया कि चक्रवाती तूफान यास की आशंका को लेकर पूर्व मध्य रेलवे ने सुरक्षात्मक रूप से भुवनेश्वर, पुरी, यशवंतपुर आदि स्टेशनों से चलने वाली कुछ स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अस्थायी तौर पर रद्द कर दिया है। उन्होंने कहा कि इनमें पटना, मुजफ्फरपुर तथा जयनगर से खुलने और पहुंचने वाली 3 जोड़ी एवं पूर्व मध्य रेल के कोडरमा, गया, सासाराम, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन आदि स्टेशनों से होकर नई दिल्ली, आनंदविहार टर्मिनल को जाने-आने वाली 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं । उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर- यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 24 मई को रद्द रहेगा, जबकि एर्णाकुलम-पटना स्पेशल ट्रेन का परिचालन 24 एवं 25 मई को रद्द रहेगा। इसके अलावा पटना-एर्णाकुलम स्पेशल ट्रेन का परिचालन 27 एवं 28 मई को तथा पुरी-जयनगर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 27 मई को रद्द रहेगा। कुमार ने बताया कि जयनगर-पुरी स्पेशल ट्रेन का परिचालन 29 मई को रद्द रहेगा जबकि पटना-पुरी स्पेशल ट्रेन का परिचालन 26 मई को रद्द रहेगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा पुरी-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन का परिचालन 24, 25 एवं 26 मई को तथा नई दिल्ली-पुरी स्पेशल ट्रेन का परिचालन 23, 24 एवं 25 मई को रद्द रहेगा। इसी तरह आनंदविहार टर्मिनल-भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 24 मई को जबकि आनंदविहार टर्मिनल-पुरी स्पेशल ट्रेन का परिचालन 24 एवं 26 मई को रद्द रहेगा । उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी कई अन्य ट्रेनों के परिचालन को रद्द किया गया है। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

हिजाब विवाद के बाद डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन बाद ज्वाइन कर ली नौकरी, पटना सदर पीएचसी में तैनात

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आयुष चिकित्सक डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन की प्रतीक्षा के बाद आखिरकार अपनी नौकरी ज्वाइन कर दी...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली की इन जगहों में कर सकते हैं प्री वेडिंग शूट, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शादी का मौसम शुरू होने...

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर...

Astro Today 25 March 2026: मीन राशि -नहीं इनकम के सोर्स मिलेंगे, धन लाभ हो सकता है

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵