back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पहाड़ों की रानी दार्जिलिंग में जरूर घूमें ये 6 शानदार टूरिस्ट स्पॉट

दार्जिलिंग की ठंडी हवाएं, कंचनजंगा के नजारे और ये 6 खूबसूरत स्थल सुकून और रोमांच दोनों का अहसास कराएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल का यह खूबसूरत हिल स्टेशन प्राकृतिक नजारों, ठंडी हवाओं और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। यहां की हर सुबह पहाड़ों के बीच सूरज की किरणों के साथ खास लगती है और शामें चाय की खुशबू के साथ सुकून देती हैं। यही वजह है कि छुट्टियों में दार्जिलिंग पर्यटकों की पहली पसंद बन जाता है।

नाइटेंगल पार्क और घूम रॉक का आकर्षण

दार्जिलिंग घूमने आएं और नाइटेंगल पार्क न जाएं, तो ट्रिप अधूरी मानी जाती है। यहां से कंचनजंगा पर्वतमाला का भव्य दृश्य साफ नजर आता है। पार्क में बैठकर प्रकृति की गोद में कुछ पल बिताना बेहद सुकून देता है। वहीं घूम रॉक दार्जिलिंग का एक प्रमुख व्यू प्वाइंट है, जहां से बालसान घाटी का मनमोहक नजारा दिखाई देता है। दार्जिलिंग की असली खूबसूरती को करीब से महसूस करने के लिए घूम रॉक जरूर जाएं।

बतासिया लूप और विक्टोरिया वॉटरफॉल

बतासिया लूप दार्जिलिंग के सबसे खास आकर्षणों में शामिल है। यहां रेलवे ट्रैक पर टॉय ट्रेन 360 डिग्री में घूमती है, जो पर्यटकों के लिए एक यादगार अनुभव बन जाता है। यहां घूमना सबसे बेहतर माना जाता है। वहीं विक्टोरिया वॉटरफॉल प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत से कम नहीं है। चारों ओर हरियाली और झरने की आवाज मन को सुकून देती है।

टाइगर हिल, सेंथल झील और रॉक गार्डन

टाइगर हिल दार्जिलिंग की सबसे मशहूर जगहों में से एक है। 8442 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह स्थल बर्फ से ढकी पहाड़ियों और कंचनजंगा के शानदार नजारों के लिए जाना जाता है। खासतौर पर सूर्योदय देखने के लिए सुबह 4 बजे से ही यहां पर्यटकों की भीड़ जुटने लगती है। वहीं सेंथल झील शांति और सुकून की तलाश करने वालों के लिए परफेक्ट जगह है, जहां लोग पिकनिक का आनंद लेते हैं। इसके अलावा रॉक गार्डन भी देखने लायक है, जिसे पहाड़ों और चट्टानों को काटकर खूबसूरती से तैयार किया गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵