back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जानकी नवमी आज: सीताराम मंदिरों में सीताजी का हुआ जन्माभिषेक,भक्तों ने ऑनलाइन किए जानकीजी के चरण कमलों के दर्शन

जयपुर, 21मई(हि.स.)। वैशाख शुक्ल नवमी पर शुक्रवार को सीताराम मंदिरों में सीताजी का प्राकट्य दिवस जानकी नवमी सादगीपूर्ण तरीके से मनाई गई। शहर के चांदपोल, छोटी चौपड़, गलता जी, टोंक फाटक, राजापार्क सहित अन्य सीता राम मंदिरों में महंत, पुजारियों के सान्निध्य में जानकीजी का जन्माभिषेक कार्यक्रम हुआ। इसके बाद जन्म की आरती की गई। इस मौके पर बधाइयां गूंज उठी। हालांकि कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन के चलते भक्त मंदिरों में नहीं पहुंच पाए। भक्तों ने सियाजी के जन्मोत्सव के ऑनलाइन दर्शन किए। इधर पीठ गलता तीर्थ सहित चांदपोल बाजार स्थित प्राचीन मंदिरश्री रामचन्द्रजी में जानकीजी का जन्माभिषेक के आयोजन हुए। लॉकडाउन के चलते इस बार बडे सामूहिक आयोजन नहीं हो पाए है, लेकिन जानकी के जन्मोत्सव की रस्में मंदिरों में निभाई गई। गलतातीर्थ में पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य महाराज के सान्निध्य में जानकी का जन्मोत्सव मनाया गया। दोपहर में जानकी का जन्माभिषेक किया गया,जिसमें जानकीजी का मंत्रोच्चारण के बीच पंचामत से अभिषेक कर सर्वऔषधि से अभिषेक किया गया। इसके बाद शुद्ध जल से स्नान कराए गए। पंचामृत, पंचमेवा, फलों, पंचद्रव्य, सर्वऔषधि के अभिषेक के बाद सहस्त्रधारा की गई। इसके बाद तुलसी एवं पुष्पों से अर्चना की गई। जन्म आरती के बाद बधाइयां गाई गई। युवाचार्य राघवेन्द्र ने बताया कि लॉकडाउन के चलते जानकी जी के जन्मोत्सव में भक्त शामिल नहीं हो पाए। इस मौके पर कोरोना मुक्ति और विश्व के कल्याण की कामना की गई। वहीं चांदपोल बाजार स्थित प्राचीन मंदिरश्री रामचन्द्रजी में जानकीजी का जन्मोत्सव मनाया गया। मंदिर महंत राधेश्याम तिवाडी के सान्निध्य में जनक दुलारी का जन्माभिषेक व षोडशोपचार के साथ पूजन किया गया। वहीं ठाकुरजी का मंत्र पंचामृत अभिषेक हुआ। जन्म के साथ ही मंदिर में बधाई गान हुआ। जानकीजी को रजवाडे के समय के आभूषण धारण करवाकर आकर्षक श्रृंगार किया गया। राजसी जामा धारण करवाया गया। जानकी नवमी पर कोरोना महामारी पर लगे लॉकडाउन में लोगों ने ऑनलाइन जानकीजी के चरण कमलों के दर्शन किए। इसके साथ ही शहर के छोटी चौपड़ सहित अन्य सीतारामजी मंदिरों में जानकीजी का जन्मोत्सव मनाया गया। आपको बतादें कि जानकी नवमी का अबूझ सावा होने से शहर में कई जगहों पर मांगलिक कार्य भी हुए। हालांकि लॉकडाउन के चलते शादी-ब्याह जैसे सामूहिक आयोजन नहीं हो पाए। वहीं रस निकुंज दरीबा पान में महंत अलबेली माधुरी शरण के सान्निध्य में ठाकुर राधा सरस बिहारी जू सरकार के जानकी जन्मोत्सव के मौके पर किशोरी जी का अभिषेक किया और पुष्पों का श्रृंगार किया गया। प्रवीण बड़े भैया ने बताया कि विविध प्रकार से लाड लड़ाए गए। वहीं जनक नंदनी प्रगट भई है , जाको त्रिभुवन में छायो बधाई गायन गाया।चांदनी चौक स्थित आनंदकृष्ण बिहारी मंदिर में पं.मातृप्रसाद शर्मा के सान्निध्य में भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया। इधर चिंताहरण काले हनुमान जी मंदिर में महंत मनोहरदास के सान्निध्य में पूजा अर्चना और पंचामृत अभिषेक के बाद विशेष यज्ञ हुआ। हाथोज धाम के दक्षिण मुखी बालाजी मंदिर में स्वामी बालमुकुंदाचार्य सान्निध्य में पंचामृत अभिषेक कर नई पोशाक धारण कराई गई गई और दोपहर को महाआरती की। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

Pran Birth Anniversary: पान की दुकान से चमकी थी स्टार की किस्मत, खलनायक बनकर किया बॉलीवुड पर राज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के आइकॉनिक खलनायक प्राण आज भी फैंस के दिलों में जिन्दा हैं। 90 के दशक के बाद भी उनकी फिल्मों...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵