back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भूत पुलिस में विभूति बने सैफ अली खान का लुक हुआ रिलीज

मुंबई, 5 जुलाई (आईएएनएस)। आगामी फिल्म भूत पुलिस में अभिनेता सैफ अली खान का लुक सोमवार को सामने आया। सैफ हॉरर कॉमेडी में विभूति नाम का किरदार निभा रहें है। तस्वीर में सैफ अली खान एक ओझा की तरह लग रहे हैं, जिसके दाहिने हाथ में चार नुकीले त्रिशूल हैं। उन्होंने काले रंग की शर्ट, काले चमड़े की जैकेट और पेंडेंट पहना हुआ है। कुल मिलाकर पोस्टर में सैफ का लुक काफी डिफरेंट नजर आ रहा है। सैफ की पत्नी और अभिनेत्री करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर फोटो साझा करते हुए लिखा, असामान्य शक्तियों नसे डरो मत और सैफ को विभूति के साथ महसूस करो। हैशटैग भूतपुलिस जल्द आ रही है, सिर्फ डिजनी हॉट स्टार पर। पवन कृपलानी निर्देशित इस फिल्म में एक्टर यामी गौतम, जैकलीन फर्नांडीज और अर्जुन कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। रमेश तौरानी, अक्षय पुरी द्वारा निर्मित और जया तौरानी द्वारा सह निर्मित भूत पुलिस डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। -आईएएनएस एमएसबी/जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...