back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पंजाब में मिग-21 दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत

चंडीगढ़, 21 मई (आईएएनएस)। भारतीय वायुसेना का मिग-21 बाइसन लड़ाकू विमान गुरुवार रात पंजाब के मोगा जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पायलट स्क्वाड्रन लीडर अभिनव चौधरी की मौत हो गई। विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था, जब दुर्घटना जिला मुख्यालय से लगभग 24 किलोमीटर दूर लांगेना कलां गांव के पास हुई। अधिकारियों ने कहा कि पायलट प्रशिक्षण के बाद राजस्थान के सूरतगढ़ हवाई अड्डे पर लौट रहा था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर पायलट का शव मिला। भारतीय वायुसेना ने एक बयान में कहा, पिछली रात पश्चिमी सेक्टर में भारतीय वायुसेना के एक बाइसन विमान के साथ एक दुर्घटना हुई थी। पायलट, स्क्वाड्रन लीडर अभिनव चौधरी को घातक चोटें आईं। भारतीय वायुसेना दुखद नुकसान पर शोक व्यक्त करती है और शोक संतप्त परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। बयान में कहा गया है कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है। –आईएएनएस आरएचए/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

मनरेगा में किए बदलाव के खिलाफ पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव पेश, बताया दलित और गरीब विरोधी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पंजाब विधानसभा में मनरेगा (MNREGA) में किए गए बदलावों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। 30 दिसंबर को बुलाए गए...
spot_img

Latest Stories

OTT से लेकर सिनेमाघर तक, इस हफ्ते रिलीज होगी कई फिल्में और सीरीज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल की शुरुआत से ही...

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल और सोने के आज के दाम: जानिए किन शहरों में हुए बदलाव और नई कीमतें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज सुबह देशभर में पेट्रोल और...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵