back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

खेल मंत्रालय ने महिला कबड्डी खिलाड़ी वी तेजस्विनी बाई को दी 2 लाख रुपये की वित्तीय मदद

नई दिल्ली,21 मई (हि.स.)। युवा मामले और खेल मंत्रालय (एमवाईएएस) ने महिला कबड्डी खिलाड़ी कर्नाटक की वी तेजस्विनी बाई की आर्थिक मदद करते हुए 2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की है। तेजस्विनी ने 2011 में अर्जुन पुरस्कार जीता था और वह 2010 और 2014 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला कबड्डी टीम की सदस्य थीं। यह मदद भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के साथ एक नयी संयुक्त पहल के तहत मंजूर की गयी। यह पहल महामारी के दौरान खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों की मदद से जुड़ी है। वित्तीय सहायता खिलाड़ियों के लिये पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय कल्याण कोष से दी गयी। तेजस्विनी और उनके पति को एक मई को कोविड—19 से संक्रमित पाया गया था। वह जहां इससे उबर रही हैं वहीं उनके पति की नवीन का 11 मई को देहांत हो गया था। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) द्वारा जारी बयान में तेजस्विनी ने कहा, ”वह केवल 30 साल के थे और अपने पिता के निधन के बाद काफी घबराये हुए थे। डर और तनाव के कारण उनकी जान गयी। ” उन्होंने कहा, ”मुझे इस वित्तीय सहायता की उम्मीद नहीं थी लेकिन खेल मंत्रालय, साइ और आईओए ने हमारी मदद करने के लिये तुरंत ही फैसला किया। पहली बार हमें इस तरह की मदद प्रदान की गयी है।” हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵