back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इंदौर में मिले कोरोना का 309 नये मामले, डेढ़ महीने बाद आंकड़ा 300 के पार

इंदौर, 19 मार्च (हि.स.)। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर जारी है। यहां 15 फरवरी के बाद से कोरोना के नये मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना के 309 नये मामले सामने आए हैं। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढक़र 63 हजार 510 हो गई है। वहीं, इंदौर में अब तक कोरोना से 944 लोगों की मौत हुई है। बता दें कि डेढ़ महीने बाद नए संक्रमितों का आंकड़ा 300 के पार पहुंचा है। इस साल 2021 में पहली बार यहां 300 से ज्यादा नये संक्रमित मिले हैं। इंदौर की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूनम गाड़रिया ने शुक्रवार को बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा गुरुवार देर रात 2930 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 309 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए, जबकि शेष लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इन नये मामलों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 63 हजार 510 हो गई है। वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। यहां मृतकों की संख्या 944 है। हालांकि, यहां 214 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे हैं। अब तक यहां 60 हजार 606 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं, लेकिन नये मामले अधिक संख्या में मिलने से यहां सक्रिय मरीज बढक़र 1770 से बढक़र 1960 हो गए हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है। बता दें कि इंदौर में फरवरी के शुरुआत में नये मामलों की संख्या 50 से नीचे पहुंच गई थी, लेकिन इसके बाद यह संख्या लगातार बढ़ते हुए अब 300 के पार पहुंच गई है। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Advertisementspot_img

Also Read:

इंदौर के MY अस्पताल में शर्मनाक लापरवाही, नर्स ने डेढ़ माह के मासूम का अंगूठा काटा, सर्जरी से जोड़ा गया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंदौर के एमवाय अस्पताल में एक बार फिर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल की विश्वसनीयता पर सवाल...
spot_img

Latest Stories

सिर्फ ‘धुरंधर’ में ही नहीं, इन फिल्मों में भी Akshaye Khanna ने निभाया है बेहतरीन रोल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) इस...

चेहरे की झाइयां से हो गईं हैं परेशान, तो घर पर ही करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर कोई सोचता है कि...

Shaniwar Mantra: इन शक्तिशाली मंत्रों के जाप से प्रसन्न होंगे शनिदेव, बढ़ेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार का दिन शनि देव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵