back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लोगों में मास्क प्रचलन बढ़ाने हेतु चलेगा अभियान

अनूपपुर, 05 अप्रैल (हि.स.)। जिले में कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए लोगों में मास्क का प्रचलन बढ़ाने की जरूरत इसके लिए जनान्दोलन के रूप में जागरूकता अभियान चलाया जाए। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का टीकाकरण कराने, छत्तीसगढ़ से जिले में आने वाले यात्रियों की थर्मल जांच के लिए सीमा पर खूंटाटोला, रामनगर एवं यहां रेलवे स्टेशन पर चेक पोस्ट बनाने के निर्देश सोमवार को कलेक्टर चन्द्रमोहन ठाकुर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक में कोरोना संक्रमण के फैलाव की रोकथाम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए दिए। बैठक में अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मिलिन्द कुमार नागदेवे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एससी राय,जिले के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें। कलेक्टर ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया जाए। और समझाईश दी जाए कि वे जब भी घर से बाहर निकलें तो मास्क लगाकर ही निकलें और लोगों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। जब वे घर लौटें तो साबुन से हाथ अवश्य धोएं। टीकाकरण के बाद भी लोग मास्क जरूर लगाएं। नगरपालिका अधिकारी व स्वयंसेवी संगठन से जुड़े ऐसे व्यक्ति अथवा खेलकूद से जुड़े व्यक्ति अथवा ऐसे पार्षद आदि ढूंढ़ें जिनकी बातों का लोगों में असर होता हो। ऐसा व्यक्ति मोहल्ले में घूम-घूम कर लोगों को मास्क लगाने हेतु प्रेरित करे तथा जिनके पास मास्क नहीं है, उनमें मास्क बंटवाएं। लोगों को समझाईश दी जाए कि मास्क को ढंग से लगाए रखें और नीचे ना लटकाएं। जो व्यक्ति पॉजीटिव आए हैं, वे घर में भी मास्क लगाए रखें। इस कार्य को अपनी निगरानी में कराने एवं इसे जन अभियान बनाने के अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश गयें। छत्तीसगढ़ से जिले में प्रवेश करने वाले यात्रियों के प्रवेश करने एवं थर्मल जांच के लिए सीमा पर खूंटाटोला एवं रामनगर के साथ रेलवे स्टेशन में चेकपोस्ट बनाकर कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश दिए। नपाधिकारियों को कार्यक्षेत्र के शासकीय कार्यालयों एवं बाजारों में सेनेटाइजेशन कराने एवं कार्यालयों, आम जनता एवं बाजार में काम करने वाले 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का शत प्रतिशत वेक्सीनेशन कराने,मुख्य बाजार की दुकानों में 45 वर्ष से अधिक उम्र के बैठने वाले व्यक्तियों का भी वैक्सीनेशन करने, दुकानों में बैठने वाले व्यक्तियों को अनिवार्य रूप से मास्क लगाकर बैठने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी मोहल्ले का कोई व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया जाता है, तो उसे होम आइसोलेशन में रखा जाए और उस मोहल्ले के सभी 45 से अधिक उम्र के व्यक्तियों का वेक्सीनेशन कराया जाए। होम आइसोलेशन की लगातार मानीटरिंग करने, मास्क प्रचलन के जागरूकता अभियान में जनअभियान परिषद एवं नेहरू युवा केन्द्र जैसे संगठनों को भी जोडऩे,बाजारों का भ्रमण करने और बगैर मास्क के पाए जाने वाले व्यक्तियों पर जुर्माना लगाने के अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। कोरोना संक्रमित जिन व्यक्तियों को अस्पताल में रहने की आवश्यकता नहीं है, उन्हें सात दिन तक होम आइसोलेशन में रहना होगा। उल्लंघन किए जाने पर उनके विरुद्घ नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कहीं। कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारियों को हिदायत दी कि वे स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मास्क प्रचलन जागरूकता अभियान चलाएं। लोगों में मास्क बंटवाएं एवं मास्क बिकवाएं। इस दौरान उनकी सेवाओं की बहुत आवश्यकता है, इसलिए सभी शासकीय सेवक सारी सावधानियों को अपनाते हुए ही अपना कामकाज करें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को हिदायत दी कि मैदानी अमले को निर्देशित करें कि पूरी सावधानी एवं सुरक्षा उपायों के बीच रहकर ही अपना कामकाज करें। यह सुनिश्चित किया जाए कि कार्यलयों में कोई भी व्यक्ति बगैर मास्क के ना आए। जो व्यक्ति बगैर मास्क के आए, उस पर 100 रुपये का जुर्माना लगाया जाए और उसको मास्क दिया जाए। कलेक्टर ने कहा कि जन जागरूकता के उपायों के जरिए हर हाल में कोरोना संक्रमण की चेन को तोडऩा है। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵