back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बांग्लादेश : नाबालिग नौकरानी को प्रताड़ित करने के आरोप में दंपति गिरफ्तार

ढाका, 4 जुलाई (आईएएनएस)। बांग्लादेश में एक दंपति को उनके घर का काम करने वाली नाबालिग लड़की को कथित रूप से क्रूर यातना देने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। ढाका के तोपखाना रोड इलाके के शेगुनबागिचा से शनिवार रात एनजीओ के अधिकारी मोहम्मद तनवीर अहसान और पेशे से वकील उनकी पत्नी नाहिद को हिरासत में लिया गया। किशोरगंज के मीठामोइन उपजिला की रहने वाली स्वीटी के रूप में पहचानी गई 12 वर्षीय नाबालिग को पुलिस ने ढाका मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (डीएमसीएच) में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक, उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे। दंपति के एक पड़ोसी ने फेसबुक पर पीड़िता की तस्वीरें पोस्ट की और मदद का अनुरोध किया। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उसने स्वीटी को बचाया। इस पोस्ट पर एक पत्रकार ने ध्यान दिया। उसने बांग्लादेश पुलिस की मीडिया और जनसंपर्क शाखा को सूचना भेजी। शाहबाग पुलिस स्टेशन के एक सब-इंस्पेक्टर (एसआई) जहांगीर हुसैन ने कहा कि छोटी-छोटी बातों को लेकर दंपति द्वारा उसे नियमित रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा, हमने पीड़ित परिवार को ढाका बुलाया और इस संबंध में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस ने बताया कि स्वीटी को नौ महीने पहले दंपति ने घर का काम करने के लिए रखा था। –आईएएनएस एचके/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...

LPG Scam: गैस बुकिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! ऐसे पहचानें स्कैम और बचाएं अपना पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में एलपीजी गैस बुकिंग से...

कौन हैं कार्तिकेय भगवान, जानिए इनके जन्म और शक्ति के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵