back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एटीएस की पूछताछ में खुलासा, रोंहिग्या शाहिद ने म्यांमार से आये कई लोगों के बनवाए थे पहचान पत्र

उन्नाव/लखनऊ, 19 मार्च (हि.स.)। मानव तस्करी में लिप्त रोहिंग्या शाहिद से पूछताछ में चौकाने वाले कई खुलासे हुए हैं। सूत्रों की माने तो शाहिद की पत्नी से पता चला है कि उसके पति ने फर्जी तरह से मतदाता पहचान पत्र व अन्य दस्तावेज बनाए थे। उसको राजनीति से काफी लगाव था। इसी वजह से अपने मनपसंद उम्मीदवार को जीताने के लिए उसने म्यांमार से अलीगढ़ पहुंचे कई रोहिंग्यों के मतदाता पहचान पत्र बनवाए थे। 2017 से उन्नाव में रहा रहा था शाहिद पूछताछ में यह जानकारी मिली कि शाहिद वर्ष 2017 में पत्नी व बच्चों को अलीगढ़ में ही छोड़कर उन्नाव में रह रहा था। यहां पर उसने आधार कार्ड के जरिये किराये का मकान लेकर पत्नी और बच्चें को भी बुला लिया था। इसके बाद वह अचलगंज स्थित स्लाटर हाउस में काम करने लगा था। म्यांमार की रहने वाली शाहिद की पत्नी रोहिंग्या शाहिद की पत्नी मूलरुप से म्यांमार की रहने वाली है। एटीएस को उसके द्वारा म्यांमार में बनवाया गया प्रमाण मिला है। वह बड़ी बहन के साथ 10 साल पहले बांग्लादेश के रास्ते से भारत आयी थी। इसके बाद वह अलीगढ़ में बहन के साथ एक फैक्टरी में काम करने लगी थी, इसी दौरान उसकी मुलाकात शाहिद से हुआ। इसके बाद दोनों ने निकाह कर लिया। हिन्दुस्थान समाचार/दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

अब आप घर पर ही बना सकती हैं हेयर कलर, अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में लोगों के बाल जल्दी सफेद होने लगते हैं। यह बाहरी खान-पान और पॉल्यूशन के वजह से...
spot_img

Latest Stories

Shaniwar Mantra: इन शक्तिशाली मंत्रों के जाप से प्रसन्न होंगे शनिदेव, बढ़ेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार का दिन शनि देव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵