– कहा, कोरोना की जांच से कोई भी न छूटे,समिति हर घर जाकर एंटीजन टेस्ट करे झांसी, 20 मई (हि.स.)। उप जिलाधिकारी सदर राजकुमार ग्राम पंचायत रसोई विकासखंड बबीना पहुंचे और उन्होंने वहां में निगरानी समिति द्वारा किए जा रहे के कार्यों की जमीनी हकीकत टटोली। निगरानी समिति के समस्त सदस्यों के साथ बात करते हुए कहा कि गांव के हर घर में जाकर प्रत्येक सदस्य का कोरोना एंटीजन टेस्टिंग किया जाए ताकि उन्हें संक्रमण से बचाया जा सके। उप जिलाधिकारी ने ग्राम भ्रमण करते हुए कहा कि समिति गांव में रहने वाले अथवा बाहर से आने वाले की जानकारी लेंगे, यदि कोई संदिग्ध मिलता है तो चेकिंग व टेस्टिंग कराते हुए उन पर नजर रखेगें। उन्होंने जगह-जगह लगे पोस्टर जिसमें कोरोना से बचने के उपाय तथा कोरोना के लक्षण की जानकारी है पर भी समिति के द्वारा किए गए कार्य पर प्रसन्नता व्यक्त। निगरानी समिति का नेतृत्व कर रहे ग्राम प्रधान गुलाब सिंह यादव ने बताया कि निगरानी समिति लगातार सर्वे कार्य कर जानकारी एकत्र कर रही है। आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्री गांव में जाकर घर-घर थर्मल स्क्रीनिंग के माध्यम से जांच कर रही और संदिग्ध पाए जाने पर दवा वितरित कर रहीं है। गांव में सैनिटाइजेशन कार्य कई बार किया जा चुका है तथा साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। लोगों को भी साफ-सफाई, मास्क व सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोग वैक्सीनेशन अवश्य कराऐं, उन्होंने कहा कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का केंद्र पर ही टीकाकरण हो जाएगा उन्हें पंजीकरण कराने की अनिवार्यता नहीं है, लेकिन 18 वर्ष से 44 वर्ष के उम्र के युवक-युवतियों को पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इस मौके पर ग्राम प्रधान गुलाब सिंह यादव, प्रभारी एडीओ पंचायत, लेखपाल, आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती सहित अन्य सदस्य व ग्रामीण उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/महेश





