back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मौत, 7 घायल

कोडरमा, 20 मई (हि. स.)। कोडरमा थाना अंतर्गत दिबोर घाटी में गुरुवार को चावल लदा ट्रक का ब्रेक फेल हो जाने के बाद टेम्पो और बोलेरो से हुई जोरदार टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 7 लोग घायल हो गए। सभी मृतक और घायल टेम्पो पर सवार थे। मृतकों की पहचान भुनेश्वर भुईयां (45) पुत्र भुइयां ग्राम दिबो और गणेश भुईयां (50) पुत्र बबन भुईयां, ग्राम दिबोर के रूप में हुई है, जबकि घायलों में सनी कुमार (12) पुत्र संदीप भुईयां, सोनी देवी (35) पत्नी संदीप भुईयां, बिंदी कुमारी (13) पुत्री संदीप भुईयां, संजय कुमार (10) पुत्र संदीप भुईयां, रंजय भुईयां (40) पुत्र अमीरा भुईयां, संदीप भुईयां (40) पुत्र चंद्र भुईयां सभी दिबोर के अलावा द्वारिका यादव (45) पुत्र बूंदी यादव ग्राम सुंदरनगर कोडरमा हैं। जानकारी के अनुसार चावल लदा ट्रक वर्धमान से बिहार जा रहा था। इसी दौरान कोडरमा घाटी के पास अनियंत्रित होने के बाद टेंपो और बोलेरो के साथ ट्रक की जोरदार टक्कर हो गयी. घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए। आनन-फानन में ग्रामीणों तथा 108 एम्बुलेंस के सहयोग से कोडरमा सदर अस्पताल लाया गया, जहां घायलों का इलाज चल रहा है। सूचना पाकर थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने दल बल के साथ घाटी पहुंचकर तीनों गाड़ी को जब्त कर लिया। हिन्दुस्थान समाचार/ संजीव

Advertisementspot_img

Also Read:

मथुरा में कोहरे का कहर, यमुना एक्सप्रेसवे पर कई वाहन भिड़े, आग में झुलसकर 4 लोगों की मौत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। घने कोहरे के चलते मंगलवार तड़के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। थाना बलदेव क्षेत्र के माइलस्टोन...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵