back to top
17.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार कांग्रेस बढ़ती महंगाई के खिलाफ करेगी राज्यव्यापी प्रदर्शन

पटना, 2 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी अब महंगाई के विरोध में सड़क पर उतरेगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने 7 जुलाई से 17 जुलाई तक बेतहाशा महंगाई वृद्धि के खिलाफ चरणबद्ध राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। झा ने शुक्रवार को कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक माह के दौरान 29 बार वृद्धि की गई। घरेलू सामानों के कीमतों में भी बेतहाशा वृद्धि हुई है। लोग परेशान हैं, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि महंगाई के विरोध में अब कांग्रेस सड़क पर उतरेगी। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा 7 से 17 जुलाई तक राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। इसकी जानकारी देते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस मीडिया कमेटी के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि कांग्रेस द्वारा बढ़ती महंगाई के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रखंड स्तर पर आयोजित विरोध कार्यक्रम में कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता थाली पीटकर बढ़ती महंगाई के लिए जिम्मेदार मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि विरोध-प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत 13 या 14 जुलाई को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में साइकिल यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सभी सांसद, विधायक, पूर्व विधायक और संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि आगामी 17 जुलाई को प्रदेश स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई वृद्धि के खिलाफ बिहार प्रदेश कांग्रेस के द्वारा विशाल पैदल मार्च का आवाहन किया गया है। इस पैदल मार्च में प्रदेश के नेता और कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि विरोध-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस व्यापक पैमाने पर हस्ताक्षर अभियान भी चलाएगी। उन्होंने बताया कि विरोध-प्रदर्शन के सभी कार्यक्रमों के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा। –आईएएनएस एमएनपी/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

Labour Codes: अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 दिन में कंपनी को करना होगा Full and Final सेटलमेंट, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल 2026 से नौकरी छोड़ने या निकाले जाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव (Labour Codes) लागू हो गया है।...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵