back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ऑप्टिकल फाइबर केबल से जुड़ा कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट

-सुगम बनाएगा जहाजों का परिचालन कुशीनगर, 18 मार्च (हि. स.)। कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) से जुड़ गया है। इससे पूरे एयरपोर्ट परिसर में हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलेगी। जिससे संचार सेवा बेहतर तरीके से कार्य करेगी ही हवाई जहाजों का संचालन सुगम होगा। यह फाइबर केबिल नगर स्थित बीएसएनएल के टेलिफोन एक्सचेंज से एयरपोर्ट के एटीसी व नई टर्मिनल बिल्डिंग तक लगभग 4500 मीटर की लंबाई में भूमि के अंदर बिछाई गई है। जहाजों के परिचालन में महत्वपूर्ण सिग्नल सिस्टम एवं टर्मिनल में जांच प्रक्रिया के लिए इस सेवा की बड़ी भूमिका है। ओएफसी के लगने से एयरपोर्ट पर लगा मौसम विभाग का वेदर सिस्टम बेहतर ढंग से कार्य करेगा। ओएफसी केबल बिछाने में एयरपोर्ट अथारिटी का लगभग 25 लाख रुपया खर्च हुआ है। एयरपोर्ट जिले का पहला ऐसा संस्थान है जहाँ ऑप्टिकल फाइबर केबल से जुड़ने के कारण अल्ट्रा फास्ट 4G इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलेगी सूचना, डेटा, सिंग्नल सम्प्रेषण में ओएफसी की महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। एयरपोर्ट निदेशक ए के द्विवेदी ने बताया कि एयरपोर्ट को सभी जरूरी संसाधनों से लैस किया जा रहा है। क्या है ओएफसी ओएफसी में डाटा तीन लाख किलोमीटर प्रति सेकंड की रफ़्तार से ट्रैवेल करता है। यह स्पीड लाइट की है और इसमें इसी का इस्तेमाल कर डाटा को इतनी तीव्र गति के साथ भेजा जाता है। हिन्दुस्थान समाचार/गोपाल/दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

मौत को छूकर निकले 161 यात्री! IGI एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की रनवे पर हाई अलर्ट के बीच कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली के Indira Gandhi International Airport पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब विशाखापत्तनम से आ रही IndiGo की...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵