back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चिदंबरम बोले- सरकार मांग के अनुरूप टीकाकरण को दे अनुमित

नई दिल्ली, 18 मार्च (हि.स.)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने केंद्र की मोदी सरकार पर भारतीयों के लिए कोविड-19 टीकाकरण शुरू करने में ‘बुरी तरह से विफल’ होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि यह अच्छी बात है कि भारत ने वैक्सीन के 5.9 करोड़ डोज निर्यात किए लेकिन देश में सिर्फ तीन करोड़ खुराक ही लोगों को मिल सकी है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वो मांग पर टीकाकरण की अनुमति दें। पूर्व केंद्रीय मंत्री चिंदबरम ने गुरुवार को ट्वीट कर नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा कोरोना वैक्सीन के सही वितरण प्रक्रिया पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘मुझे यह साझा करते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि भारत ने कोविड-19 टीकों की 5.9 करोड़ खुराक निर्यात की है। साथ ही, मैं निराश हूं कि हमने भारतीय नागरिकों को केवल तीन करोड़ खुराक ही अब तक दी है। केंद्र सरकार देशवासियों की टीकाकरण के रोलिंग आउट में बुरी तरह विफल रही है।’ अपने एक अन्य ट्वीट में चिदंबरम ने कहा कि क्या इस बात पर किसी को आश्चर्य है कि संक्रमण की दर हर दिन तेजी से बढ़ रही है? इस दर पर वायरस और टीकाकरण के बीच की दौड़, वायरस द्वारा जीती जाएगी। उन्होंने टीकाकरण को मांग के अनुरूप कार्य करने की अनुमति देने का सुझाव सरकार को दिया। उन्होंने कहा कि सरकार को मामले की गंभीरता को समझते हुए पूर्व-पंजीकरण सहित नौकरशाही बाधाओं से छुटकारा पाना चाहिए। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को सुबह आठ बजे तक देश में कुल 3,71,43,255 वैक्सीन खुराक दी जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण एक मार्च को शुरू हुआ, जिसमें 60 वर्ष से अधिक आयु तथा 45 से ज्यादा की उम्र के गंभीर अस्वस्थ लोगों को लोगों को खुराक दी जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/आकाश

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵