back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन करवाया जाए वैक्सीनेशन-रामलाल शर्मा

जयपुर, 20 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने कहा कि सरकार की तरफ से वैक्सीनेशन का जो अभियान चला रखा है, इस अभियान के अंदर भी कई प्रकार की कमी खामी है। उन्होंने कहा कि पहली बात तो यह है कि वैक्सीन प्रतिदिन नहीं लगाई जा रही और वो भी तीन-चार दिन अंतराल के बाद सेंटरो पर वैक्सीन भेजी जाती है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के लोग इस आशा और उम्मीद के साथ बैठे रहते हैं कि आज वैक्सीन आएगी और आज मेरे टीकाकरण होगा। और यदि वैक्सीनेशन सेन्टरों पर वेक्सीन आ भी जाती है तो लोगों को चार-पांच घंटे लाइन में लगने के उपरांत भी निराश होकर ही घर लौटना पड़ता है। जिसका प्रमुख कारण यह है कि जयपुर जैसे शहरों के लोग भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने के उपरांत ग्रामीण क्षेत्र की जो सीएचसी एवं पीएचसी सेंटरों पर आकर अपने स्मार्टफोन में कराए गए रजिस्ट्रेशन को दिखाकर वेक्सीन करवा कर चले जाते हैं। जहां एक और ग्रामीण क्षेत्र भी कोरोना की लड़ाई लड़ रहा है और दूसरी ओर टीकाकरण के अंदर भी लोगों को लड़ाई लड़नी पड़ रही है और टीकाकरण का लाभ भी गांव के लोगों को नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार कम से कम ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी वैक्सीन लगवाने का बराबर लाभ दें और जो लोग शहरों से ग्रामीण सेंट्ररो पर आकर ग्रामीणों का हक छीनते हुए वैक्सीनेशन करवा रहे हैं, सरकार उनको रोकने के लिए प्रयास करें। हिन्दुस्थान समाचार/ ईश्वर/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵